कांग्रेस पर भड़के सपा नेता आजम खान बोले धमकी नहीं सुझाव है ये…

0

प्रियंका गांधी को कांग्रेस का महासचिव बनाए जाने पर समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खां ने बड़ा बयान दिया है। आजम खां ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश में वोट कटवा का काम न करे। इसे धमकी नहीं बल्कि मेरी तरफ से सुझाव समझे।

आपको बता दें कि बुधवार को कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को पार्टी का महासचिव बनाकार सियासी पारी की शुरआत कर दी। इसी के साथ विपक्षी दलों में खलबली मच गई। चारो तरफ से प्रतिक्रियाओं का दौर चल रहा है।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी को यूपी में पार्टी महासचिव बनाए जाने पर बीजेपी की ओर से तीखी प्रतिक्रिया आई है। बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस के इस फैसले को परिवारवाद से जोड़ा है। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस द्वारा इस बात की स्वीकारोक्ति है कि राहुल गांधी नेतृत्व प्रदान करने में नाकाम रहे हैं।

Also Read :  ये साल मेगा स्टार रवि किशन के नाम…फिर मिला ‘खिताब’

संबित पात्रा ने कहा कि प्रस्तावित महागठबंधन में विभिन्न दलों से खारिज किए जाने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष ने ‘पारिवारिक गठबंधन’ को अपनाया है।उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस ने वास्तव में सार्वजनिक तौर पर घोषणा कर दी है कि राहुल गांधी विफल हो गए हैं। यह महागठबंधन के दलों द्वारा खारिज किए जाने के कारण हुआ है और ऐसे में उन्होंने पारिवारिक गठबंधन को चुना।

’ विपक्षी पार्टी पर चुटकी लेते हुए पात्रा ने कहा कि यह स्वाभाविक है कि कांग्रेस पार्टी को परिवार के ही किसी सदस्य को ताज देना था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले लोकसभा चुनाव को ‘नामदार’ और ‘कामदार’ के बीच की लड़ाई बता चुके हैं। पात्रा ने कहा कि कांग्रेस में कौन अगला नेता होगा, यह पहले से ही तय होता है।

उन्होंने इस संदर्भ में पंडित जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी, राहुल गांधी का उदाहरण दिया। पात्रा ने कहा कि सभी नियुक्तियां एक परिवार से होती हैं। कांग्रेस और बीजेपी में यही अंतर है।

उन्होंने कहा कि वे परिवार को ही पार्टी समझते हैं जबकि बीजेपी पार्टी को परिवार मानती है।उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि इस फैसले से सार्वजनिक रूप से राहुल गांधी की नाकामी को मान लिया गया है और इस कारण ही प्रियंका गांधी को बैसाखी के तौर पर आगे लाया गया है। आपको बता दें कि यूपी में एसपी-बीएसपी गठबंधन में कांग्रेस को शामिल नहीं किया गया है। कई अन्य राज्यों में भी अभी सहमति नहीं बन पाई है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More