अयोध्या में धारा 144 लागू, पुलिस ने आमजन से की ये अपील

0

भारत के सर्वोच्च न्यायालय यानी सुप्रीम कोर्ट में मंदिर मस्जिद विवाद पर फैसला आने वाला है। ऐसे में पूर्व प्रशासन ने कानून व्यवस्था को चाक चौबंद करने के लिए अयोध्या में धारा 144 लगा दी है।

यूपी के मुख्य सचिव आरके तिवारी, अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी और पुलिस मुखिया ओपी सिंह वहां पहुचे थे।

कलेक्ट्रेट में कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य बनी रही, इसके लिए समीक्षा बैठक भी की थी।

अब अयोध्या पुलिस ने आम जनमानस को जागरूक करने के लिए पूरे शहर में अनाउंसमेंट करना शुरू कर दिया है।

पुलिस ने की आमजन से अपील-

बार-बार लोगो को जागरूक किया जा रहा है कि 5 लोगों से ज्यादा लोग एक साथ न खड़े हो। मंदिर और मस्जिद पर कोई बहस या मीटिंग नहीं होगी।

अपने घरों की छत पर कोई भी शस्त्र और ईट इक्ट्ठे नहीं करेगा। इसके अलावा बिना परमिशन कोई डीजे या बैंड भी नहीं बजायेगा।

इस जागरूकता को लेकर जहां स्थानीय प्रशासन ने अपना काम शुरू कर दिया है।

वहीं देखना होगा कि आस्था का प्रतीक मंदिर और मस्जिद पर क्या अयोध्यावासियों पर कितना फर्क पड़ता है।

यह भी पढ़ें: SC ने पूछा कि रामलला का जन्मस्थान कहां है? वकील ने दिया ये जवाब!

यह भी पढ़ें: राम लला के वकील का दावा, विवादित स्थल पर मिली है देवताओं की आकृतियां

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More