अयोध्या : CM योगी ने किया श्रीराम की प्रतिमा का अनावरण, कही ये बड़ी बात!

0

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या के तुलसी स्मारक भवन में भगवान श्रीराम की प्रतिमा का अनावरण किया। साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने मूर्तिकारों को सम्मानित भी किया।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि भगवान राम का जन्म लोगों के कल्याण और लोगों के लिए विचारधाराओं की स्थापना के लिए हुआ।

अयोध्या शोध संस्थान में ‘हस्तशिल्प में राम’ संग्रहालय की स्थापना की गयी है। यहां लगभग 2500 कलाकृतियां राम पर आधारित हैं। इसी क्रम में कर्नाटक की विशेष दक्षिण शैली में टीक वुड की भगवान श्रीराम की प्रतिमा का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अनावरण किया।

इसके बाद मुख्यमंत्री योगी ने आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत विगत पांच वर्षों के दौरान जिस त्वरित गति से आगे बढ़ा है, यह विकास का अभियान हर क्षेत्र में भारत को वैश्विक पहचान दिला रहा है। आज दुनिया के मन में भारत के लिए आदर का भाव है।

सीएम योगी ने कहा कि भारतीय समाज में भेदभाव के लिए कोई जगह नहीं है। ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की परिकल्पना को कुम्भ के आयोजन ने पूर्ण करने का कार्य किया है।

उन्होंने कहा कि भारत के लोकतंत्र ने हर व्यक्ति को मताधिकार दिया है। दुनिया में आधुनिक लोकतंत्र का जनक इंग्लैण्ड को माना जाता है लेकिन इंग्लैण्ड में महिलाओं को मत का प्रयोग भारत के बाद मिला। यही वजह है कि भारत को दुनिया में सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश माना जाता है।

यह भी पढ़ें: अयोध्‍या में भगवान राम की 7 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करेंगे सीएम योगी

यह भी पढ़ें: अलीगढ़ हत्याकांड पर योगी के मंत्री ने हंसते हुए कहा, ऐसी घटनाएं हो जाया करती है

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More