यूपी के 11 विधायक बने सांसद, जल्द होंगे विधानसभा उपचुनाव

0

लोकसभा चुनाव 2019 के परिणाम आ चुके हैं। इन परिणामों के आधार पर भाजपा की प्रचंड जीत में कई मंत्रियों का योगदान है। बात यूपी कि करें तो यहां के 11 विधायक आम चुनावों में जीत हासिल कर संसद पहुंचने वाले हैं, ऐसे में उनकी विधानसभा सीट खाली हो जायेगी, जिसपर अब उपचुनाव होंगे।

दरअसल, उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनावों के परिणाम आने के बाद 11 विधानसभा क्षेत्र खाली हो गये है। आम चुनावों में जीतने वाले प्रत्याशी अब सांसद बन जायेंगे लेकिन इससे पहले उन्होंने विधानसभा चुनावों में भी जीत दर्ज करवा कर विधायक के पद पर कार्य किया है।

भाजपा के आठ विधायक बने सांसद:

जिन प्रत्याशियों ने इन आम चुनावों में जीत दर्ज करवाई, उनमें भाजपा के आठ विधायक शामिल हैं। वहीं सपा, बसपा और अपना दल के भी एक एक विधायक अब सांसद बन गये हैं।

बता दें कि भाजपा की रीता बहुगुणा जोशी लखनऊ कैंट विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुकी है, लेकिन अब इलाहबाद से चुनाव जीतने के बाद सांसद बन गयी है।

यह भी पढ़ें: विदेश से पीएम मोदी को मिली जीत की बधाई

भाजपा के तीन मंत्री बने सांसद:

वहीं आगरा टूंडला से विधायक रहे मंत्री एसपी सिंह बघेल को भाजपा ने आगरा से प्रत्याशी बनाया और उन्होंने अपनी जीत दर्ज करवा कर संसद तक का रास्ता तय कर लिया।

इसके अलावा कानपुर गोविंद नगर से विधायक रहे मंत्री सत्यदेव पचौरी ने आम चुनावों में कानपुर से जीत दर्ज करवाई और सांसद बन गये। भाजपा के विधायक अक्षयवर लाल गोंडा भी सांसद बने।

सहारनपुर गगोह से विधायक प्रदीप कुमार ने कैराना की सीट जीत ली। आरके सिंह पटेल ने बांदा से संसद का रास्ता तय किया, इससे पहले वह चित्रकूट के मानिकपुर से विधायक रह चुके हैं।

ये भी पढ़ें: कश्मीर से उठी मांग, कांग्रेस को भी एक ‘अमित शाह’ की जरूरत

बाराबंकी के जैतपुर से विधायक उपेन्द्र सिंह भी सांसद पद के दावेदार हैं और अलीगढ़ इगलास क्षेत्र के भाजपा विधायक राजवीर सिंह दिलेर अब हाथरस सीट से सांसद हैं।

अपना दल, सपा और बसपा के एक-एक विधायक बने सांसद:

भाजपा के अलावा अपना दल एस, सपा और बसपा के भी एक एक विधायक इन चुनावों में लड़े और जीत गये। इनमें प्रतापगढ़ से अपना दल एस विधायक संगम लाल गुप्ता का नाम शामिल हैं, जिन्होंने प्रतापगढ से  जीत दर्ज करवाई।

सपा नेता आजम खान भी आजमगढ़ से विधायकी छोड़ रामपुर से सांसद बन गये और बसपा के आम्बेडकरनगर की जलालपुर विधानसभा से विधायक रितेश पांडे भी अंबेडकर नगर लोकसभा सीट जीत गये।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More