राहुल गांधी के बाद नए कांग्रेस अध्यक्ष के नाम पर मोतीलाल वोरा का बड़ा बयान

0

राहुल गांधी के कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से सार्वजनिक तौर पर इस्तीफा देने के बाद अब इस बात को लेकर चर्चा तेज हो गयी है कि पार्टी का नया अध्यक्ष कौन होगा। पार्टी के नए अध्यक्ष को लेकर कयासों का बाजार गर्म है। पद के लिए कई नामों की चर्चा है। इन चर्चाओं के बीच पार्टी के सबसे उम्रदराज महा सचिव मोतीलाल वोरा ने अध्यक्ष पद को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने बताया कि राहुल की जगह कौन ले सकता है।

कई नामों पर कयास:

दरअसल पार्टी अध्यक्ष पद के लिए जिन नामों पर कयास लग रहे हैं, उनमे एक नाम राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का है। गहलोत के कांग्रेस अध्यक्ष बनने को लेकर पार्टी के सबसे उम्रदराज महासचिव मोतीलाल वोरा ने भी बड़ा बयान दिया है। वोरा से जब नए अध्यक्ष को लेकर पूछा गया तो उनका जवाब था कि कई लोगों के नाम पर चर्चा चल रही है। जिसमें अशोक गहलोत का नाम भी शामिल है।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस कार्यकर्ता ने किया आत्महत्या का प्रयास, कहा- इस्तीफा वापस लें राहुल

कांग्रेस महासचिव वोरा के इस बयान के बाद प्रदेश में अशोक गहलोत के पार्टी अध्यक्ष के रूप में कयासों की चर्चा भी जोर पकड़ने लगी है। लोकसभा चुनावों में मिली हार के बाद से ही राहुल गांधी ने अध्यक्ष पद से हटने का मन बना लिया था और इसके बाद से ही अगला अध्यक्ष कौन होगा, इसे लेकर चर्चाएं शुरू हो गई थीं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More