दिल्ली : 16 फरवरी को केजरीवाल की ताजपोशी

0

अरविंद केजरीवाल 16 फरवरी (रविवार) को तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। दिल्ली सरकार का शपथ ग्रहण कार्यक्रम रामलीला मैदान में आयोजित किया जाएगा।

इस दौरान अरविंद केजरीवाल के साथ उनके मंत्रिमंडल सहयोगियों को भी शपथ दिलाई जाएगी। केजरीवाल ने सरकार गठन के विषय पर आज बुधवार सुबह दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल से मुलाकात की है।

केजरीवाल का शपथ ग्रहण समारोह-

अरविंद केजरीवाल इससे पहले साल 2013 और 2015 में मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं। पिछली बार भी अरविंद केजरीवाल ने रामलीला मैदान से ही मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने जा रहे आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इस बार भी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह को एक सार्वजनिक आयोजन का रूप देने का निर्णय लिया है।

AAP की बंपर जीत-

गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में बंपर जीत हासिल की है। आम आदमी पार्टी को 70 में से 62 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल हुई है।

पिछली विधानसभा में आम आदमी पार्टी 70 में से 67 सीटें जीतने में कामयाब रही थी। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने इस बार 8 विधानसभा सीटें जीती है।

यह भी पढ़ें: और इस तरह एक बार फिर दिल्ली हुई APP की!

यह भी पढ़ें: अरविंद केजरीवाल ने दिल्लीवासियों से कहा – I Love You

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More