Video : अरविंद अकेला कल्लू ने होली से पहले फैंस को दिया बड़ा तोहफा, रिलीज किया जबरदस्त गाना…

0

होली आते ही भोजपुरी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री में होली स्पेशल सॉन्ग्स तेजी से रिलीज हो रहे हैं। कई सिंगर्स ने होली के मौके पर गीत निकाले हैं। म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्डस ने भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल ने एक होली गाना रिलीज किया है। होली गाना ‘रंगवाना ही नहीं था तो बुलाई काहेला’ रिलीज होते ही वायरल हो रहा है।

इस होली गाने में भोजपुरी के सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू ने धमाकेदार एंट्री की है। जिसे बहुत ही अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। इस गाने को खास शैली में अरविंद अकेला कल्लू और शिल्पी राज ने गाया है। गाने के बोल ‘रंगवाना ही नहीं था तो बुलाई काहेला’ को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

holi song arvind akela kallu

वर्ल्डवाइड रिकॉर्डस द्वारा प्रस्तुत इस वीडियो को एक स्टोरी की तरह प्रस्तुत किया गया है। होली के रंगों से सराबोर इस गीत में कल्लू का लुक बहुत अलग है। इस गीत को लिखा है सोनू सुधाकर ने जबकि संगीत रौशन सिंह ने दिया है। डीओपी रंजीत के सिंह और वीडियो डायरेक्टर रवि पंडिते हैं।

इस होली गाने के कोरियोग्राफर राहुल रितिक हैं, जबकि इसकी परिकल्पना अरविंद मिश्रा की है। इसके एडिटर दीपक पंडित हैं। इस गाने को अब तक साढ़े 3.6 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। अरविंद अकेला कल्लू ने इस गाने को मिल रहे इतने शानदार रिस्पॉन्स पर अपने फैन्स और दर्शकों का शुक्रिया अदा किया है।

यह भी पढ़ें: आम्रपाली दुबे ने ‘होलिया में लागे बड़ी डर’ भोजपुरी गाने पर किया लाजवाब डांस, बार-बार देखा जा रहा Video

यह भी पढ़ें: भोजपुरी रैपर हितेश्वर को मिला बेस्ट रैपर का ‘ग्रीन सिनेमा अवार्ड

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप डेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More