अरविंद अकेला ने फैंस को दिया हिंदी सॉग ‘बेवफा तेरा वादा सब टूट गया’ तोहफा

0

भोजपुरी सिनेमा  में अपनी सिंगिग और एक्टिंग से लाखों करोड़ों दिलों जीत रहे अरविंद अकेला कल्लू अब  हिंदी सॉग की ओर कदम बढ़ा दिया है। अरविंद अकेला ने सोशल मीडिया में अपने हिंदी सॉग बेवफा तेरा वादा सब टूट गया की वीडियो क्वीप शेयर की है। 

गायिकी और अभिनय से करोड़ों दिलों में राज कर रहे भोजपुरी सिनेमा के युवा सुपरस्टार अरविन्द अकेला कल्लू ने नूतन वर्ष का स्वागत फिल्म की शूटिंग करते हुए गीत-संगीत के साथ किया।

https://www.instagram.com/p/BsS4Fh6l6uN/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

arvind akela kallu

कल्लू ने अपना पहला हिंदी गाना का गिफ्ट दे रहे है। वहीं उन्होंने पहला हिन्दी गाना गाकर संगीत प्रेमियों को संगीतमय तोहफा दिया है और उनका साथ दिया लवली म्यूजिक ने। गाने का बोल है बेवफा तेरा वादा, जिसको लवली म्यूजिक के ऑफिसियल यू ट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है।

arvind akela kallu

गाने को अपनी मधुर स्वर में अरविन्द अकेला कल्लू ने बहुत ही मधुरता से गाया है। यह उनका गाया हुआ पहला हिन्दी गाना है, जो प्यार मोहब्बत का पैगाम देता हुआ बहुत ही कर्णप्रिय गाना है।

arvind akela kallu

गीतकार मनोज मतलबी के लिखे इस गीत को संगीतकार अविनाश झा घुंघरू ने कर्णप्रिय संगीत से सजाया है। यह गाना काफी पसंद किया जा रहा है। अरविन्द अकेला कल्लू के आवाज का जादू भोजपुरी सिने संगीत की दुनियां में चहुँओर गूंजती रहती है।

उनके सुरीले आवाज और बेजोड़ अभिनय की बदौलत ही उन्हें युवा सुपरस्टार से नवाजा जाता है। फ़िलहाल इन दिनों उन्होंने लगातार कई फिल्मों की शूटिंग पूरी की है। हाल ही में रजनीश मिश्रा निर्देशित भोजपुरी फिल्म राज तिलक और चन्दन उपाध्याय निर्देशित बब्बर की शूटिंग पूरी की है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More