दीपिका-रणवीर के बाद अब अर्जुन कर रहे हैं मलाइका से शादी !

0

पिछले कई दिनों से साथ नजर आ रहा बॉलीवुड का एक लव कपल जल्द ही अपनी शादी की घोषणा करने जा रहा है। खबरों की माने तो अब तक मीडिया से लुका छिपी खेलने वाले लव बर्ड्स मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर जल्द ही अपने रिश्ते को शादी में बदलने जा रहे हैं।

कुछ दिन पहले जब इटली में मलाइका का जन्मदिन सेलीब्रेट करके यह जोड़ा वापस मुंबई लौटा था तो इन्हें हाथ थामे चलते कैप्चर किया गया था। तबसे ही यह जोड़ा सुर्खियों में बना हुआ है।

आजकल हर कार्यक्रम या पार्टी में मलाइका और अर्जुन एक साथ नजर आ रहे हैं, एक समाचार पत्र की एक खबर के माने तो यह दोनों जल्द ही अपनी शादी की घोषणा करने वाले हैं, इसके बाद अगले साल दोनों शादी के बंधन में बंधेंगे।

बता दें कि मंगलवार को मलाइका अरोड़ा अपने बॉयफ्रैंड के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किए की गई थीं।

Also Read ;  ओम प्रकाश राजभर आज लखनऊ रैली में खोलेंगे पत्ते

दोनों इटली से मलाइका का 45 वां जन्मदिन सेलीब्रेट करके वापस आए थे। खबर थी कि उन्होंने एक ही फ्लाइट से यात्रा की। हालांकि, जब दोनों मुंबई में उतरे, तो उन्होंने सामने आने वाली फैंस की भीड़ और मीडिया से बचने के लिए अलग-अलग गेट से एग्जिट होना पसंद किया।

वहीं दोनों के एयरपोर्ट वीडियो देखने पर महसूस किया जा सकता है कि यह सेलीब्रेशन कुछ ज्यादा ही बेहतरीन रहा। यह भी गौरतलब है कि उन्होंने कुछ दिन पहले ही एक टीवी के शो में हाथ पकड़कर एंट्री की और रियलिटी टीवी शो ‘इंडियाज गॉट टैलेंट 8’ पर एक साथ डांस किया, वहीं इसके पहले भी यह जोड़ा ‘लक्मे फैशन वीक 2018’ में एक सथ बैठे हुए पकड़े गए थे।

इतना ही नहीं मंगलवार को मलाइका के वापस आने के बाद सबके दिल की बात जुबान पर लाने वाले करण जौहर का एक वीडियो भी बहुत कुछ बता रहा है। जिसमें करण जौहर ने मलाइका से उनकी मिलान की यात्रा के बारे पूछते हुए उन्हें छेड़ा। इस जवाब को देते हुए मलाइका के दिल का हाल उनके चेहरे पर साफ नजर आ रहा है।

इसके बाद अगर बात की जाए मलाइका के दिल की तो इन दिनों उनके सोशल मीडिया एकाउंट पर शेयर उनकी तस्वीरों के कैप्शन से उनके दिल का हाल जाना जा सकता है। वहीं आए ‘इंडियाज गॉट टेलेंट’ में उनके साथ जज की कुर्सी पर बैठे करण जौहर का मजाक भी बहुत कुछ कह जाता है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More