निरहुआ-आम्रपाली की जोड़ी ने फिर मचाया धमाल, गाना हो रहा है वायरल

उनके गाने आते ही यूट्यूब पर तेजी से व्यूज हासिल करते हैं।

भोजपुरी फिल्मों में आम्रपाली दुबे और निरहुआ की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। इन दोनों स्टार्स की केमिस्ट्री गाने और फिल्में सुपरहिट कराने के लिए काफी है।

उनके गाने आते ही यूट्यूब पर तेजी से व्यूज हासिल करते हैं। हाल ही में उनका नया गाना ‘अंजोर करे इंडिया में’ यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है।

इस गाने को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। यह गाना उनकी फिल्म जय-वीरू का है। इस गाने में दोनों की केमिस्ट्री को फिर से पसंद किया जा रहा है।

गाने में ये है खास-

इस गाने की खासियत है कि इसे चार गायकों ने मिलकर गाया है। रिनी चंद्रा, आलोक सिंह, प्रियंका सिंह सहित धनंजय मिश्रा ने इस गाने में अपनी आवाज दी है।

वहीं इसको आजाद सिंह ने लिखा है जिसे धनंजय मिश्रा ने अपनी धुनों से सजाया है। इस वीडियो सॉन्ग में निरहुआ आम्रापाली के अलावा निशा सिंह और सलीम फेंकू नजर आ रहे हैं।

लाखों बार देखा गया गाना-

इस गाने को अब तक 3.8 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। फिल्म की बात की जाए तो एंटरटेनिंग, रोमांटिक, कॉमेडी और एक्‍शन के साथ दर्शकों का दिल जीत लिया है।

यह भी पढ़ें: खेसारी-काजल के इस भोजपुरी गाने ने मचाई धूम, करोड़ों बार देखा गया वीडियो…

यह भी पढ़ें: खेसारी लाल-शुभी शर्मा ने किया भोजपुरी रोमांस, देखना मत भूलना ये गाना

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप डेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More