बॉयफ्रेंड की शादी से गुस्साई गर्लफ्रेंड ने दुल्हन की आंखों में डाला फेवीक्विक और फिर…

0

बिहार के नालंदा में प्रेमी के विवाह से नाराज एक प्रेमिका ने जमकर हंगामा किया। फिर क्रोधित प्रेमिका ने अपने प्रेमी की करनी का गुस्सा उसकी नई-नवेली दुल्हन पर निकाला।

प्रेमिका ने दुल्हन की आंख में फेवीक्विक डाल दिया। जब इतने भर में भी उसका मन नहीं भरा तो उसने दुल्हन के बाल भी काट डाले। प्रेमिका की हरकत के बाद दुल्हे के परिजनों ने उसे पकड़ लिया तथा उसकी जबरदस्त पिटाई कर डाली।

यह वारदात भागन बिगहा थाना इलाके के मोरा तालाब गांव की है।

दुल्हन के काटे बाल-

प्राप्त सूचना की माने तो, लड़के का अफेयर शादी से पहले किसी और लड़की संग चल रहा था किन्तु उसने दूसरी लड़की से विवाह कर लिया। इसी बात को लेकर प्रेमिका बेहद दुखी और गुस्से में थी।

क्रोधित प्रेमिका मौका देखकर प्रेमी के घर में घुस गई और नई-नवेली दुल्हन के सुप्तावस्था में बाल काट दिए तथा आंख में फेवीक्विक डाल दिया। दुल्हन को आनन-फानन में चिकित्सक के यहां ले जाया गया है।

यह भी पढ़ें: जानिये, गूगल विवाह पद्धति से मंत्र पढ़कर कैसे महिला एसआई ने करा दी शादी!

यह भी पढ़ें: प्रतापगढ़ : दहेज की बलि चढ़ी विवाहिता, ससुराल वाले फरार

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप डेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More