वीडियो: बार-बार देखा जा रहा आम्रपाली-निरहुआ का ये भोजपुरी गाना

0

भोजपुरी सिनेमा की सबसे मशहूर जोड़ी आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव ऊर्फ निरहुआ फिल्मों के साथ-साथ म्यूजिक वीडियो से भी खूब धमाल मचाते हैं। अब दोनों का एक थ्रोबैक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में आम्रपाली और निरहुआ बेहतरीन अंदाज में डांस करते दिख रहे हैं। इन दोनों के इस म्यूजिक वीडियो का नाम ‘फुटानी के फाटक’हमेशा ही तरह दर्शकों को वीडियो में उनकी जोड़ी खूब पसंद आ रही है।

 

 

आम्रपाली और निरहुआ के इस वीडियो की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे अभी तक करीब 24 लाख बार देखा जा चुका है। वीडियो में आम्रपाली दुल्हन और निरहुआ दूल्हे के गेटअप में नजर आ रहे हैं। ‘फुटानी के फाटक’ के इस सॉन्ग को निरहुआ और प्रियंका सिंह ने मिलकर गाया है। इसके बोल संदीप साजन ने लिखे हैं, जबकि मधुकर आनंद ने इसमें संगीत दिया है।

आम्रपाली

आम्रपाली और निरहुआ वैसे भी जब भी साथ आते है धमाल मच जाता है। अब तक दोनों साथ में कई सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं। आम्रपाली दोनों की अगली फिल्म का नाम ‘घर परिवार’ है। निरहुआ ने साल 2005 में लगातार 5 सुपरहिट फिल्में दी थीं। दिनेश लाल यादव बिग बॉस शो के कंटेस्टेंट रह चुके हैं।

वहीं, आम्रपाली अपनी पढ़ाई के दौरान प्रारंभ में वह एक डॉक्टर बनना चाहती थी, लेकिन बाद में उन्होंने अपने करियर को अभिनय के क्षेत्र में आगे बढ़ाया। उन्होंने ‘रहना है तेरी पलकों की छांव में’ में सुमन के रूप में मुख्य भूमिका निभाई। उन्हें 2014 में भोजपुरी सिनेमा में दिनेश लाल यादव की फिल्म ‘निरहुआ रिक्शावाला’ से प्रसिद्धि मिली।

यह भी पढ़ें : मोनालिसा का ये वीडियो देख दातों तले दबा लेंगे अंगुली

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप डेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More