ठगबंधन में फोर बी हैं बुआ, बबुआ, भाई और बहन : अमित शाह

0

 कानपुर में बूथ अध्‍यक्ष सम्‍मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह (Amit Shah) ने सपा और बसपा और कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला।

कहा कि भारतीय जनता पार्टी की बढ़ती हुई लोकप्रियता और मोदी के राजनीतिक प्रसार प्रचार को रोकने के लिए ये गठबंधन बना है।

जो गठबंधन भाजपा के खिलाफ हुआ है वो भ्रष्टाचार का गठबंधन है। पूरा जीवन इनका यूपी को पीछे धकेलने और यूपी के विकास को रोकने में निकल गया। हमारी तरफ से तो तय है कि एनडीए की तरफ से मोदी ही प्रधानमंत्री पद के लिए हैं, लेकिन गठबंधन की सरकार में कौन होंगे प्रधानमंत्री। इतने सारे चेहरे हैं।

अगर गठबंधन सरकार बनती है तो सोमवार को बहनजी प्रधानमंत्री होंगी, मंगलवार को अखिलेशजी, बुधवार को ममता जी, गुरुवार को शरद पवार जी होंगे, शुक्रवार को देवगौड़ा, शनिवार को स्टालिन बन जाएंगे और रविवार को देश छुट्टी पर चला जाएगा।

Also Read :  डॉ. महेंद्र नाथ पाण्डेय : CBI अखिलेश और मायावती के पास जाती है क्योंकि..

उत्तर प्रदेश ने तुष्टीकरण की राजनीति, भ्रष्टाचार, गुंडों का नंगा नाच, जात-पात देखा है, जिसे कभी भूला नहीं जा सकता है। 2014 में चुनाव अभियान की शुरुआत कानपुर से की गई थी और हम जीतकर दिल्ली पहुंचे थे। एक बार फिर से यहां के बूथ स्तर से शुरुआत हो रही है।

भारतीय जनता पार्टी ने जात-पात की राजनीति को खत्म करने का काम किया है। ये सरकार किसी एक जाति की नहीं है, जिन जातियों के पास संख्या नहीं थी वो विकास से महरूम रह जाती थीं, लेकिन भाजपा सरकार में सभी को उनका हक मिल रहा है। कानून-व्यवस्था को सही करने की राजनीति और भ्रष्टाचार पर पाबंदी का काम यूपी की योगी सरकार कर रही है।

ठगबंधन में फोर बी हैं बुआ, बबुआ, भाई और बहन

राम जन्‍मभूमि पर भव्‍य से भव्‍य राम मंदिर जल्‍दी से जल्‍दी बने इसके लिए भारतीय जनता पार्टी प्रतिबद्ध है।राम जन्म भूमि पर कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। मैं कहता हूं कि कांग्रेसियों को राम जन्मभूमि का नाम लेने का कोई अधिकार नहीं है।

हमारे फोर बी हैं बढ़ता भारत, बनता भारत लेकिन उनके ठगबंधन में फोर बी हैं बुआ, बबुआ, भाई और बहन।पहले केवल दो ही देश थे अमेरिका और इस्रायल जो अपने जवानों का बदला लेते थे, लेकिन अब उनकी सूची में तीसरा नाम हमारे महान भारत देश का भी बढ़ गया है।पहले सीमा पार से हमला हुआ करता था तो सरकार कुछ नहीं कर पाती थी, लेकिन यूपी की जनता द्वारा बनाई गई सरकार के दौरान जब उरी पर हमला हुआ तो सेना के जवानों ने पाकिस्तान में घुस कर सर्जिकल स्ट्राइक किया।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More