Akshara Singh के ‘प्राइवेट रोमांस’ की धूम, धांसू Holi सॉन्ग हुआ वायरल

भोजपुरी की खूबसूरत एक्ट्रेस सिंगर अक्षरा सिंह ने होली के मौके पर अपना एक स्‍पेशल गाना रिलीज किया है

0

भोजपुरी की खूबसूरत एक्ट्रेस सिंगर अक्षरा सिंह ने होली के मौके पर अपना एक स्‍पेशल गाना रिलीज किया है। गाने को अक्षरा सिंह के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। यह गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

VIDEO-

गाने का नाम है ‘प्राइवेट रोमांस’ और गाने के बोल हैं- ‘टिक टॉक पर होली मेरा वायरल करा दो’। गाने में अक्षरा ने ग्रीन टॉप और ब्लू जींस पहना हुआ है। इस गेटअप में वह काफी क्यूट और ब्यूटीफुल लग रही हैं।

इस गान को अक्षरा सिंह ने अपनी ही आवाज से सजाया है। गाने के बोले संगीत पुरी ने लिखे है। संगीत मधुकर आनंद का है। यह गाना 3 मिनट 25 सेकेंड का है।

2013 में किया था डेब्यू-

बता दें कि अक्षरा की यह सफलता भाग्य से नहीं आईं और न ही किसी भरोसे उनके हिस्से आईं बल्कि इस सम्मान के पीछे अक्षरा की कड़ी मेहनत, लग्न और काम के प्रति समर्पण है।

अक्षरा सिंह ने 2013 में सुपरस्टार रवि किशन के साथ फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ में एक अभिनेत्री के रूप में डेब्यू किया था। उन्होंने कई टीवी सीरियलों में भी काम किया है।

हाल ही में अक्षरा सिंह ने एक साथ 21 गाने गाकर एक नया और अनोखा रिकॉर्ड बनाया है। भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में ये अपने आप में एक अनोखा रिकॉर्ड है।

यह भी पढ़ें: ‘पटरी पर रेल अकेल चली’ गाने में दिखा अक्षरा सिंह का स्वैग वाला डांस

यह भी पढ़ें: अक्षरा सिंह की मुस्कान पर फ़िदा हुए फैन, कही ये बड़ी बात!

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)   

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More