Akshara Singh का गाना ‘कॉल करें क्या’ हुआ सुपरहिट, बनाया नया रिकॉर्ड

0

भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह का नया गाने ‘कॉल करें क्या’ इन दिनों यूट्यूब पर जमकर धमाल मचा रहा है। गाने को रिलीज हुए महज 10 दिन ही हुए हैं और अब तक इसे 12,860,177 बार देखा जा चुका है।

हर दिन औसतन एक मिलियन लोगों ने अक्षरा के इस गाने को देखा है, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। अक्षरा के टिकटॉक स्पेशल सांग ‘कॉल करें क्या’ को उनके फैंस ने खूब पसंद किया है। अक्षरा ने सभी का शुक्रिया अदा किया है।

कई टीवी सीरियलों में भी किया काम-

बता दें कि अक्षरा की यह सफलता भाग्य से नहीं आईं और न ही किसी भरोसे उनके हिस्से आईं बल्कि इस सम्मान के पीछे अक्षरा की कड़ी मेहनत, लग्न और काम के प्रति समर्पण है।

अक्षरा सिंह ने 2013 में सुपरस्टार रवि किशन के साथ फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ में एक अभिनेत्री के रूप में डेब्यू किया था। उन्होंने कई टीवी सीरियलों में भी काम किया है।

हाल ही में अक्षरा सिंह ने एक साथ 21 गाने गाकर एक नया और अनोखा रिकॉर्ड बनाया है। भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में ये अपने आप में एक अनोखा रिकॉर्ड है।

यह भी पढ़ें: ‘पटरी पर रेल अकेल चली’ गाने में दिखा अक्षरा सिंह का स्वैग वाला डांस

यह भी पढ़ें: स्टेज पर डांस करते हुए स्टेप्स भूली अक्षरा सिंह, फिर हुआ ये!

 

 

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More