अक्षरा सिंह की मुस्कान पर फ़िदा हुए फैन, कही ये बड़ी बात!

0

अक्षरा सिंह ​भोजपुरी सिनेमा का एक ऐसा नाम जो दिल की धड़कनें बढ़ाने के लिए काफी है। उनका नाम ऐसे स्टार्स में शुमार है जो बेहतरीन एक्ट्रेस होने के साथ-साथ एक लाजवाब सिंगर भी है।

हॉट एक्ट्रेस अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। बात करें अगर इंस्टाग्राम की तो उनके 596k फोल्लोवेर्स हैं। शनिवार को अक्षरा ने अपने ऑफिसियल इंस्टाग्राम से एक खूबरसूरत तस्वीर शेयर की है। तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा है, ‘Love you zindagi’ साथ ही उन्होंने #loveyouall #spreadthelove जैसे हैशटैग का इस्तेमाल किया है।

अक्षरा सिंह की इस तस्वीर को अब तक करीब 6 हजार लोगों ने लाइक किया है। इस तस्वीर को देखकर उनके फैंस की दिलों की धड़कनें तेज हो गई होंगी।

कमेंट सेक्शन में उनके एक फैंन ने लिखा, ‘तेरी आंखों की ये नमकीन मस्तियां… जब भी आपको देखता हूं मेरे दिल आपका हो जाता है।’

अक्षरा सिंह ने 2013 में सुपरस्टार रवि किशन के साथ फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ में एक अभिनेत्री के रूप में डेब्यू किया था। उन्होंने कई टीवी सीरियलों में भी काम किया है। हाल ही में अक्षरा सिंह ने एक साथ 21 गाने गाकर एक नया और अनोखा रिकॉर्ड बनाया है। भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में ये अपने आप में एक अनोखा रिकॉर्ड है। अक्षरा के कुछ गाने यू-ट्यूब पर रिलीज हो चुके हैं तो कुछ रिलीज को तैयार है।

 

यह भी पढ़ें: अक्षरा सिंह ने खिलखिलाते हुए फैंस को दी होली की शुभकामनाएं…

यह भी पढ़ें: सुने, अक्षरा सिंह के 21 सुपरहिट गाने जो होली में मचा रहे धूम…

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)   

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More