जनता वोट से करेगी इस बार भाजपा का एनकाउंटर: अखिलेश यादव

0

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गणतंत्र दिवस की सभी को शुभकामनाये दीं। इसके साथ उन्होंने प्रियंका गांधी वाड्रा को पूर्वी उत्तर प्रदेश की कांग्रेस महासचिव नियुक्ति किये जाने पर भी शुभकामनाएं दीं।

अखिलेश ने गणतंत्र दिवस की दी शुभकामनाएं:

अखिलेश यादव ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाये देते हुए कहा कि एक समय था जब भारत को सोने की चिड़िया कहा जाता था, हमे उन तमाम पहलुओं पर सोचना होगा कि देश कैसे आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस के दिन तमाम महापुरुषो को याद करने का दिन है। संकल्प लेने का दिन है आज कि हमारा देश खुशहाल हो।

ये भी पढ़ें: सपा की सरकार होगी तो सबकी सुनवाई होगी: मुलायम सिंह यादव

प्रियंका गांधी वाड्रा को दी बधाई:

प्रियंका गांधी के सक्रीय राजनीति में आने पर अखिलेश ने बधाई देते हुए कहा कि राजनीति में जितने नए लोग आए उससे खुशी होगी। कांग्रेस पार्टी और उन्होंने अच्छा फैसला लिया है। वहीं मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि कुछ लोगों ने संविधान की धज्जियां उड़ाई हैं। उन्होंने सवाल किया कि कितने नौजवानो को रोजगार मिला है और लालकिले से किए हुए कितने वादे पूरे हुए हैं।

ये भी पढ़ें:  बापू को समर्पित गणतंत्र दिवस 2019, दिखा राष्ट्र का पराक्रम

भारत रत्न पर हो रहे विवाद पर बोले अखिलेश:

इसके अलावा भारत रत्न पर हो रहे विवाद को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि ये पदक देश का ये सबसे बड़ा सम्मान है। जिनके योगदान से देश का सम्मान बढा है उन्हें सम्मान दिया जा रहा है। इसपर उँगलियाँ उठना समाजवादियों का काम नही है लेकिन एक समय भाजपा के लोगों ने यश भारती पर उंगली उठाई थी।

ये भी पढ़ें: CM नवीन पटनायक की बहन गीता मेहता ने ठुकराया पद्मश्री पुरस्कार

वहीं भाजपा सरकार की उपलब्धियों ने अपराध पर लगाम लगाने के लिए एनकाउंटर के आंकड़ें शामिल होने पर उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि इस बार जनता वोट से इनका इनकाउंटर करेगी।

साभार यूट्यूब         

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More