अखिलेश यादव ने BJP को लिया आड़े हाथ, कहा- इनको कोई लोक-लाज नहीं

0

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को कहा कि “जब रोम जल रहा था तो नीरो बंशी बजा रहा था। भाजपा नेतृत्व और उसकी सरकारें भी इसे दोहराने जा रही हैं।”

उन्होंने कहा कि भाजपा 30 मई को केंद्र सरकार के एक साल पूरा होने पर अपनी उपलब्धियों का प्रचार कर वाहवाही लूटने की तैयारी में जुट गई है। देश-प्रदेश में इसके लिए भव्य आयोजन होंगे।”

अखिलेश ने कहा, “यह असमय जश्न तब मनेगा, जब कोरोना महामारी से मौतें हो रही हैं और भूखे-प्यासे श्रमिक भटक रहे हैं। भाजपा को जश्न मनाने में कोई लोक-लाज नहीं है।”

सरकार पर भड़के अखिलेश-

Akhilesh Yadav

पूर्व मुख्यमंत्री ने गुरुवार को जारी अपने बयान में कहा कि 30 मई को भाजपा द्वारा प्रस्तावित जश्न मनाने वालों के लिए यह शायद बड़ी उपलब्धि या गर्व का विषय है कि देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या डेढ़ लाख का आंकड़ा पार कर गई है। हम इस महामारी के शिकार शीर्ष देशों में आ गए हैं। अस्पतालों में, क्वारंटाइन सेंटरों में बदइंतजामी और भूखे-प्यासे श्रमिकों का पलायन जारी है।

आंकड़े सच्चे हैं तो झूठा कौन?-

अखिलेश ने कहा, “भाजपा सरकार अपने झूठ और थोथे वादों से जनता को कब तक सच्चाई से भटकाएगी? खुद 10 पैकेट बांटते हुए फोटो छपवाने वाले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने 24 करोड़ से ज्यादा लोगों को राशन दिया। केंद्रीय वित्तमंत्री ने 80 करोड़ परिवारों को मदद का दावा कर दिया। अगर ये आंकड़े सच्चे हैं तो झूठा कौन है, क्या भूख से बेहाल श्रमिक, नंगे पैर तपती धरती पर दौड़ती महिलाएं और बच्चे?”

सपा मुखिया ने कहा कि भाजपा को तो बस सत्ता सिंहासन से वास्ता है। ऐसे लोगों को जनता माफ नहीं करेगी। आने वाले समय में इनका हिसाब लेगी।

यह भी पढ़ें: IPS तबादले से भड़के अखिलेश यादव, सरकार को सुनाई खरी-खोटी

यह भी पढ़ें: सूटकेस पर आधे लटके हुए बच्चे को मिली अखिलेश यादव की मदद

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्पडेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More