सपा से गठबंधन को तैयार शिवपाल, रखी ये शर्त!

0

सैफई परिवार की रार के बाद प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) (प्रसपा) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव समाजवादी पार्टी (सपा) से गठबंधन करने को तैयार हैं। इसके लिए उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के सामने एक शर्त रखी है।

शिवपाल यादव ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव अगर गठबंधन की पेशकश करेंगे तो प्रसपा सपा के साथ गठबंधन करेगी। रविवार को फिरोजाबाद में पत्रकार वार्ता के दौरान शिवपाल सिंह यादव ने यह बयान दिया।

प्रसपा अध्यक्ष का यह बयान ऐसे समय में आया है जब सभी राजनीतिक दल प्रदेश में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए सियासी जमीन तैयार कर रहे हैं। प्रसपा अध्यक्ष के इस बयान के बाद सियासी गलियारों में सपा-प्रसपा के साथ आने की चर्चाएं होने लगी हैं।

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में शिवपाल यादव ने मैनपुरी सीट छोड़कर प्रदेश की बाकी सभी सीटों पर सपा के खिलाफ अपने प्रत्याशी उतारे थे। फिरोजाबाद सीट से भतीजे अक्षय यादव के खिलाफ उन्होंने खुद ताल ठोंकी थी।

नतीजा फिरोजाबाद सीट से चाचा-भतीजा दोनों हार गए और यहां 21 साल बाद भाजपा की वापसी हुई। भाजपा के चंद्रसेन जादौन ने सपा प्रत्याशी को करीब 25 हजार वोटों से हराया जबकि शिवपाल करीब 90 हजार वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

यह भी पढ़ें: क्‍या यूपी में सपा-बसपा की राहें हुईं जुदा?

यह भी पढ़ें: UP बार काउंसिल में अध्यक्ष की कुर्सी को लेकर बढ़ी रार

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More