हो गया फैसला, यहां से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव

0

समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव किस सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे इसका फैसला हो गया है। सपा की जारी नई सूची के मुताबिक ​अखिलेश आजमगढ़ से चुनाव लड़ेंगे। इससे पहले खबर थी कि सपा अध्यक्ष अखिलेश अगला लोकसभा चुनाव अपनी पत्नी की सीट कन्नौज से लड़ सकते हैं। मगर अब ऐसी खबरों पर विराम लग गया है और यह तय हो गया है कि सपा प्रमुख आजमगढ़ से ही चुनाव लड़ेंगे।

सपा ने जो नई लिस्ट जारी की है उसके अनुसार पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान रामपुर से 2019 लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।

स्टार प्रचारकों की टीम का हुआ ऐलान-

आगामी लोकसभा चुनाव में जीत का परचम लहराने के लिए समाजवादी पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की टीम का भी ऐलान कर दिया है। सपा ने अपने स्टास कैंपेनर्स की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में अखिलेश यादव, राम गोपाल यादव, आजम खान, डिंपल यावद और जया बच्चन समेत कई नाम शामिल है। बता दें कि स्टार प्रचारकों की सूची में 40 नेताओं के नाम है। इस लिस्ट में हैरान करने वाली बात यह है कि इसमें मुलायम सिंह यादव का नाम शामिल नहीं है।

2014 में पांच सीटें जीतने में कामयाब रही थी सपा-

बात करें अगर लोकसभा चुनाव 2014 की तो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 42.3 फीसदी वोट के साथ 71 सीटें हासिल की थी। 22.2 फीसदी वोट के साथ सपा पांच सीटें जीतने में कामयाब रही थी। इस चुनाव में कांग्रेस को 7.5 फीसदी वोट मिले थे और पार्टी ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी की सीटें जीती थी। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का वोट प्रतिशत 19.6 था लेकिन उसे कोई भी सीट हासिल नहीं हुई थी।

यह भी पढ़ें: अखिलेश का वार, राष्ट्रवाद पर सर्टिफिकेट नहीं दे सकती BJP

यह भी पढ़ें: मायावती के बाद अखिलेश ने राहुल गांधी को दिया कड़ा संदेश, कहा…

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More