अखिलेश ने दिया नारा : ‘भाजपाईयों का धोखा बोलता है’

0

समाजवादा पार्टी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश (Akhilesh) यादव ने सोशल मीडिया पर शंखनाद कर दिया है। अखिलेश यादव ने गुरुवार को ई चौपाल लगाया है।  ट्वीटर पर लोगों के सवालों के जवाब दिए।

अखिलेश यादव ने इस दौरान जमकर भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। अखिलेश यादव ने कहा कि जिस सड़क पर चल रहे है अगर समाजवादी न होते तो किस सड़क पर चलते। गाय हमारी मां है और मां की सेवा शराब के पैसे से की जा रही है।

एसपी लाइए और विकास की रफ्तार को बढ़ाइए

अखिलेश यादव ने कहा कि अपना नेता और वोट का चुनाव बहुत सोच समझ कर करें। क्योंकि एक बार आप अपने गलत नेता का चुनाव किया तो पांच साल तक पछताओगे। इसलिए समाजवादी पार्टी को लाइए और प्रदेश के विकास को रफ्तार से भगाइए।

भाजपाईयों का धोखा बोलता है 

लोगों के सवालों का जवाब देते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि अभी तक समाजवादी पार्टी का नारा था कि काम बोलता है। इस बार हमारा नारा भाजपाईयों का धोखा बोलता है का नारा दिया है।

भाजपा ने गांवों में उज्जवला सेलेंडर बांटे। लोगों ने दोबारा सेलेंडर ही भरवाना बंद कर दिया। क्योंकि उन्हें गैस पर पकी रोटी का स्वाद बदला मिला। किसान और जनता परेशान है।  किसानों को कीमत नही मिल पा रही इसके कारण किसान सीएम आवास से लेकर विधानसभा तक आलू बिखरा मिला था। किसानों को फसलों की कीमत देनी होगी।

पुलिस भर्ती प्रकिया को किया आसान

अखिलेश यादव ने कहा कि हमारी सरकार ने पुलिस भर्ती प्रकिया को सरल बनाया था।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More