कानपुर : नाबालिग लड़कियों से जुड़ी खबर पर अखिलेश ने किया ट्वीट, कही ये बात

0

कानपुर के राजकीय महिला संवासिनी गृह की घटना पर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमा रही है। कोरोना संक्रमित 57 बालिकाओं में 7 गर्भवती पाए जाने को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सोशल मीडिया पर सरकार से शारीरिक शोषण करने वालों के खलिाफ तुरंत जांच की मांग उठाई है।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्विटर पर लिखा, “कानपुर के सरकारी बाल संरक्षण गृह से आई खबर से उप्र में आक्रोश फैल गया है। कुछ नाबालिग लड़कियों के गर्भवती होने का गंभीर खुलासा हुआ है। इनमें 57 कोरोना से व एक एड्स से भी ग्रसित पाई गयी है, इनका तत्काल इलाज हो। सरकार शारीरिक शोषण करने वालों के खिलाफ तुरंत जांच बैठाए।”

शेल्टर होम में फूटा कोरोना बम-

ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेश के कानपुर संवासनी गृह में सात किशोरियां गर्भवती पायी गयी हैं। जिनमें से 5 कोरोना संक्रमित हैं। दो की रिपोर्ट निगेटिव है। डीएम ब्रम्हदेव तिवारी ने बताया कि युवतियां यहां लाए जाने से पहले ही गर्भवती थीं।

shelter home 2

कानपुर संवासिनी गृह व वहां रह रही संवासनी के संबंध में मंडलायुक्त सुधीर एम बोबडे और जिलाधिकारी ब्रह्म देव राम तिवारी ने बताया, “इस संरक्षण गृह में 57 लोगों की रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव पाई गई है। इस जांच में 7 बालिकाएं गर्भवती पाई गई, जिसमें 5 कोरोना पॉजिटिव हैं, शेष 2 की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई।”

यह भी पढ़ें: कोविड-19 : कानपुर आईजी रेंज का कटा चालान, भरा जुर्माना

यह भी पढ़ें: कानपुर शेल्टर होम मामला : पहले से ही गर्भवती थी लड़कियां, SSP ने कही ये बात

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्पडेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More