सपा MLC दे रहे हैं नव वर्ष की हार्दिक ‘सम्भावना’

0

प्रदेश क्या पूरा देश नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दे रहा है। सबका बधाई देने तरीका और संदेश भी अलग होता है। लेकिन समाजवादी पार्टी नेता नए साल की कुछ अलग तरीके बधाई दी जा रही है।

दरअसल, सोशल मीडिया से लेकर राजधानी के चौराहों तक एक पोस्टर और होर्डिग लगाई गई जो सबका ध्यान अपनी ओर खींचने को मजबूर कर रही है।  समाजवादी पार्टी नेता नव वर्ष की हार्दिक सम्भावना का संदेश भेज रही है।

सोशल मीडिया से लेकर राजधानी लखनऊ में चौराहों पर होर्डिग अपनी ओर अनायास ही ध्यान आकर्षित कर रहे है। इन होर्डिंगों में अखिलेश यादव की तस्वीर लगी है और बधाई संदेश की जगह नव वर्ष की हार्दिक सम्भावना लिखा गया है। साथ ही होर्डिंग में नीचे लिखा था।

ये होर्डिंग उन्नाव से समाजवादी पार्टी एमएलसी सुनील सिंह ‘साजन’ की तरफ से लगाए गए है। इस पोस्टर को उन्होंने सोशल मीडिया में शेयर किया है।

अखिलेश यादव में देश देखता है संभावनाएं!

सपा एमएलसी ने अपने ट्वीटर हैंडल से भी शेयर किया है। पोस्टर शेयर करते हुए नए साल की बधाई देते हुए लिखा है कि अखिलेश यादव में देखता है देश संभावनाएं। और दूसरा कैप्शन दिया गया है। इस नए साल पूछो एक सवाल।
नौकरी मिली?
पेट्रोल के दाम गिरे?
फसल के दाम बढ़े?
15 लाख मिले?

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More