अजीत सिंह हत्याकांड : राजनीतिक वर्चस्व की लड़ाई में हुई हत्या, चार दिन बाद होनी थी गवाही

0

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का कठौता चौराहा बुधवार देर शाम गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल गया। हथियारबंद अपराधियों ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख अजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी।

कई राउंड फायरिंग से इलाके में सनसनी है। फायरिंग के दौरान अजीत सिंह का एक साथी मोहर सिंह भी घायल हुआ है। उसके पैर में गोली लगी है जिसके बाद उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सरेशाम हत्याकांड से दहला इलाका-

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तीन की संख्या में शूटरों ने यह हमला किया था। स्कॉर्पियो सवार अजीत सिंह को गोली मारने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। वहीं विभूतिखंड थाना क्षेत्र स्थित व्यस्त चौराहे पर सरेआम हुई गोलीबारी की वारदात की सूचना मिलने पर लखनऊ के पुलिस कमिश्नर डी के ठाकुर घटनास्थल पर पहुंचे।

उन्होंने कहा कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम गठित की गई है। पुलिस वारदात के बारे में जानकारी जुटाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।

मुख्तार अंसारी का करीबी था अजीत सिंह-

बता दें कि मृतक अजीत सिंह पूर्व में मऊ के मोहम्मदाबाद गोहाना का ब्लॉक प्रमुख रह चुका है। वो एक जिला बदर अपराधी था जिसके तार जेल में बंद माफिया डॉन मुख्तार अंसारी से जुड़े हुए थे।

बताया जा रहा है कि अजीत सिंह की हत्या राजनैतिक वर्चस्व और दबंगई को लेकर हुई है। अजीत की हत्या के पीछे आजमगढ़ के पूर्व विधायक सर्वेश सिंह उर्फ सीपू के हत्यारोपित धुर्व सिंह उर्फ कुंटू सिंह का हाथ बताया जा रहा है। आरोपित अभी आजमगढ़ जेल में बंद है।

अजीत सिंह विधायक सर्वेश सिंह उर्फ सिम्पू सिंह की हत्या के मामले में गवाह था। विधायक सर्वेश सिंह की 19 जुलाई, 2013 को हत्या कर दी गई थी। इस मामले में अजीत की चार दिन बाद गवाही होनी थी।

गवाह बन गया था अजित सिंह-

अजीत कई साल पहले पूर्व विधायक सीपू के हत्यारोपित कुंटू सिंह का साथी था। दोनों साथ में ही काम करते थे। हालांकि बाद में दूरियां बढ़ गईं। कुंटू ने अजीत को पूर्व विधायक की हत्या करने के लिए कहा था। इस पर अजीत ने इंकार कर दिया था।

इस बीच पूर्व विधायक की हत्या हो गई। इसके बाद अजीत पूर्व विधायक की हत्या में गवाह बन गया था। बताया जा रहा है कि हत्याकांड में अजीत गवाही न दे पाए, इसके लिए उसकी हत्या कराई गई है।

यह भी पढ़ें: चुनावी रंजिश में दो सगे भाइयों की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, डबल मर्डर से इलाके में सनसनी

यह भी पढ़ें: गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला लखनऊ का पॉश इलाका, पूर्व ब्लॉक प्रमुख की हत्या, गैंगवार की आशंका

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप डेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More