कानपुर: महिला से हैवानियत की हदें पार, गड्ढे में शव बरामद

0

यूपी में महिलाओं के साथ अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन अपराधी महिला के साथ रेप और हत्या जैसी घिनौनी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। कानपुर स्थित बिधनू में महिला से रेप के बाद हत्या का सनसनीखेज मामलासा सामने आया है। मृतका महिला का शव ओरछी गांव के पास पानी से भरे गड्ढे में बरामद हुआ।

गड्ढे में महिला का शव मलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने महिला के शव को गड्ढे से बाहर निकलवाया। मृतका का हाथ पैर साड़ी से बंधा हुआ था। यही नहीं आरोपियों ने शिनाख्त छिपाने के लिए महिला का चेहरा पत्थर से कुचल दिया था।

ये भी पढ़ें:  कांग्रेस-बसपा का हो सकता है गठबंधन, मिलकर लड़ेंगे इस प्रदेश में चुनाव

पुलिस के मुताबिक ओरियारा-फत्तेपुर मार्ग से ओरछी गांव को जाने वाले रास्ते पर गैस गोदाम है। यहां गत सोमवार को गोदाम के पास जिस गड्ढे से शव बरामद हुआ है, उसके पास खून मिला है। पुलिस को शक है कि हत्या के बाद शव को गड्ढे में फेंका दिया गया। मृतका ने नीले रंग की पेटीकोट पहन रखी थी। वहीं, नीले रंग की साड़ी से हाथ और पैर बंधे हुए थे। कपड़ों की हालत देखकर इस बात ये भी इंकार नहीं किया जा सकता कि आरोपियों ने रेप की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More