अदनान सामी को पद्मश्री देने का हुआ विरोध, मनसे ने कहा- नहीं होने देंगे एक भी कार्यक्रम

0

गायक अदनान सामी को पद्मश्री दिए जाने पर विवाद खड़ा हो गया है। महाराष्ट्र ​नवनिर्माण सेना (मनसे) ने अदनान सामी को भारत सरकार द्वारा पद्मश्री दिए जाने पर आपत्ति जताई है।

मनसे ने धमकी दी है कि अब वे अदनान सामी का एक भी कार्यक्रम नहीं होने देंगे। इतना ही नहीं मनसे ने कहा है ​कि अगर सामी कार्यक्रम करते हैं तो सरकार इसकी जिम्मेदारी ले।

मालूम हो कि मनसे ने जाने माने गायक अदनान सामी को पद्मश्री दिए जाने से नाराज चल रही है। महाराष्ट्र ​नवनिर्माण सेना (मनसे) ने सरकार से इसे वापस लेने की मांग की है।

चमचागिरी का जादू-

इससे पहले कांग्रेस ने अदनान सामी पर हमला बोला था। कांग्रेस प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने अपने एक ट्वीट में अदनान सामी को पद्मश्री दिए जाने पर केंद्र सरकार पर हमला बोला था।

शेरगिल ने लिखा था, ‘कारगिल युद्ध में शामिल रहे जवान और सेना के पूर्व अधिकारी मोहम्मद सनाउल्लाह को घुसपैठिया घोषित कर दिया गया। वहीं भारत के खिलाफ युद्ध लड़ने वाले पाकिस्तानी वायुसेना के पायलट के बेटे को पद्मश्री दिया जा रहा है। यह एनआरसी और सरकार की चमचागिरी करने का जादू है।’

इंडियन सिटीजन बने अदनान-

बता दें कि अदनान सामी पहली बार 13 मार्च 2001 को विजिटर्स वीजा पर भारत आए थे। उनके वीजा की अवधि समय-समय पर बढ़ती रही। इस बीच 26 मई 2015 को एक्सपायर हुए पासपोर्ट को पाकिस्तानी सरकार ने रिन्यू नहीं किया था।

इसके बाद सामी की अर्जी पर भारत सरकार ने 1 जनवरी 2016 को उन्हें इंडियन सिटिजनशिप दे दी थी। अदनान सामी ने हमेशा ही कहा है कि उन्हें भारत से जो प्यार मिला, वही उनके लिए सब कुछ है।

यह भी पढ़ें: श्रीनगर : डल झील के किनारे संगीत की शाम सजाएंगे अदनान

यह भी पढ़ें: अदनान के साथ कुवैत एयरपोर्ट पर बदसलूकी, कहा ‘इंडियन डॉग’

 

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More