Article 370 पर अधीर रंजन के बयान से नाराज हुईं सोनिया गांधी

0

जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन बिल राज्यसभा से पास होने के बाद मंगलवार को लोकसभा में पेश किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिल सदन के पटल पर रखा।

इस दौरान कांग्रेस नेता अधीर रंजन और मनीष तिवारी ने पार्टी का पक्ष रखा। लेकिन जब सदन में अधीर रंजन ने कश्मीर के मसले पर संयुक्त राष्ट्र (UN) का जिक्र किया तो सोनिया गांधी नाराज हो गईं।

जब सदन में अधीर रंजन ने इस बात का जिक्र किया तो सोनिया गांधी ने सदन में उनकी ओर इशारा किया। उनका इशारा नाराजगी जाहिर कर रहा था।

सोनिया गांधी ने मनीष तिवारी की प्रशंसा करते हुए कहा कि मनीष तिवारी ने सही तरीके से पार्टी का पक्ष रखा।

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि कश्मीर का मसला UN में है और UN इसे मॉनिटर कर रहा है। इसके बाद कांग्रेस नेता ने केंद्र सरकार पर वार करते हुए कहा कि सरकार इस मामले में सरकार कैसे बिल बना रही है?

ऐसा था सोनिया गांधी का रिएक्शन-

सौजन्य – Lok Sabha TV

इस पर सत्ता पक्ष ने जोरदार आपत्ति जताई। खुद अमित शाह ने पूछा कि कांग्रेस को बताना चाहिए कि क्या कश्मीर को संयुक्त राष्ट्र (UN) मॉनिटर कर रहा है?

अधीर रंजन चौधरी और अमित शाह के बीच बहस के दौरान राहुल गांधी और सोनिया गांधी भी मौजूद थीं लेकिन दोनों चुप रहे।

इसके बाद कांग्रेस संसदीय दल के नेता अधीर रंजन चौधरी ने खुद को घिरता देख कहा कि वो ​केवल ​स्पष्टीकरण चाहते हैं।

यह भी पढ़ें: धारा 370 हटने पर बोले निरहुआ, आतंकी सोच रहे सरकार क्या करने वाली है

यह भी पढ़ें: संविधान की प्रति फाड़ने वाले PDP सांसदों से छीनी जा सकती है नागरिकता

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More