कांग्रेस में शामिल हुई ”अंगूरी भाभी”

0

अभिनय में दमदार भूमिका निभाने के बाद अब भाभी जी घर पर हैं टीवी सीरियल में भाभी जी का किरदार कर चुकी शिल्पा शिंदे ने राजनीति जगत में कदम रख दिया है। शिल्पा शिंदे कांग्रेस (Congress) में शामिल हो गई है।

टीवी का जाना माना चेहरा शिल्पा शिंदे एक्टिंग के बाद अब राजनीति में कदम रख चुकी हैं। शिल्पा ने आज मुंबई में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है।

Also Read : देखें आखिर सपना चौधरी का किससे हो गया पंगा किससे कह रही हैं.. तेरी औकात नहीं

शिल्पा शिंदे मुंबई कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पार्टी नेता चरण सिंह सापरा की उपस्थिति में कांग्रेस में शामिल हुईं। कांग्रेस के चर्चित नेता संजय निरूपम ले कांग्रेस में शिल्पा शिंदे का स्वागत किया। बता दें कि शिल्पा ‘बिग बॉस 11’ की विनर रह चुकी हैं और ‘अंगूरी भाभी’ के नाम से काफी पॉपुलर हैं।

शो के प्रोड्यूसर पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाने के बाद खबरों में आईं शिल्पा काफी विवादों में रही थीं। जिसके बाद शिल्पा को शो छोड़ना पड़ा था। इतना ही नहीं शिल्पा को काम मिलना भी बंद हो गया था।

2016 में हुए इस विवाद के बाद 2017 में शिल्पा ने बिग बॉस शो में पार्ट लेकर एक बार फिर टीवी पर एंट्री ली थी। एक्टिंग के बाद अब राजनीति का सफर शिल्पा कैसे तय करेंगी ये तो समय बताएगा।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More