Bhojpuri फिल्म इंडस्ट्री में ग्लैमर मतलब Kajal Raghwani

0

काजल राघवानी भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस हैं। काजल ने कम समय में ही अपना नाम बनाया है। आज की तारीख में काजल राघवानी हर निर्माता-निर्देशक की पंसद बनी हुई हैं।

https://www.instagram.com/p/BqC8TfKHw1I/?utm_source=ig_web_copy_link

2013 में काजल ने फिल्म ‘सबसे बड़ा मुजरिम’ से भोजपुरी सिनेमा में एंट्री की थी। 2016 में काजल को दुबई में अयोजित अंतर्राष्ट्रीय भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड्स में भोजपुरी की सर्वश्रेष्ठ एक्ट्रेस पीपल्स च्वॉइस अवॉर्ड से नवाजा गया था।

https://www.instagram.com/p/BpcCnMlnmiJ/?utm_source=ig_web_copy_link

काजल ने महज 16 साल की उम्र से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। उन्होंने गुजराती फिल्मों से अभिनय की शुरुआत की और एक के बाद एक करीब 25 गुजराती फिल्मों में काम किया।

https://www.instagram.com/p/Bf0qQypBY3D/?utm_source=ig_web_copy_link

काजल ने भोजपुरी सिनेमा में भी कम टाइम में अपना एक मुकाम बना चुकी हैं और लगभग 50 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

पहचान की मोहताज नहीं काजल-

https://www.instagram.com/p/BUXPsArjp9N/?utm_source=ig_web_copy_link

काजल राघवानी किसी पहचान की मोहताज नहीं है। उन्हें भोजपुरी सिनेमा में टॉप एक्ट्रेसस में गिना जाता है। काजल और पवन सिंह का अलबम सांग ‘छलकत हमरो जवनिया ऐ राजा’ ने यूट्यूब पर धमाल मचा दिया था।

काजल की जोड़ी पवन कुमार और खेसारी लाल यादव के साथ काफी पसंद किया जाता है। काजल को अधिकतर कॉमेडी फिल्मों में देखा जाता है।

https://www.instagram.com/p/BdfFFbqhtev/?utm_source=ig_web_copy_link

काजल का जन्म 20 जुलाई 1990 को महाराष्ट्र में हुआ था। काजल मूल रूप से महाराष्ट्र के पुणे शहर की रहने वाली हैं।

यह भी पढ़ें: पवन सिंह के गाने पर काजल राघवानी ने किया जबरदस्त डांस, वीडियो वायरल

यह भी पढ़ें: ब्लैक लहंगे में काजल ने किया गजब का डांस, देखें VIDEO

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More