77 वर्ष की आयु में अभिनेता वीजू खोटे का निधन, सिनेजगत में शोक की लहर

0

फिल्म शोले में कालिया का किरदार निभाकर लोगों के दिलों में छा जाने वाले अभिनेता वीजू खोटे का 77 वर्ष की आयु में निधन हो गया। खोटे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने मुंबई स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की सूचना से पूरे सिनेजगत में शोक की लहर दौड़ गई।

लोगों ने दी श्रृद्धांजलि  

अभिनेता वीजू खोटे के निधन की सूचना मिलते ही उनके घर अंतिम दर्शनों के लिए लोगों की भीड़ एकत्र होने लगी, आने जाने वालों का ताँता लग गया। उनके प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर अपना दुख जताया। शिवसेना नेता मनीषा कायंदे ने भी ट्वीट कर उन्हें निधन पर श्रद्धांजलि दी।

यह भी पढ़ें : IIT मद्रास के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगे पीएम मोदी

शोले ने दी पहचान  

बता दें अभिनेता वीजू ने फिल्म शोले में कालिया का किरदार निभाया था। इसमें गब्बर सिंह (अमजद खान) के साथ उनका डायलॉग ‘तेरा क्या होगा कालिया’ काफी मशहूर हुआ था। उन्होंने अपने करियर में चाइनागेट, मेला, अंदाज अपना अपना, गोलमाल-3 और नगीना समेत 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया।

वीजू ने गोलमाल 3 में भी काम किया

शोले में उनका ‘तेरा क्या होगा कालिया?’ डायलॉग काफी फेमस रहा। इसके अलावा वीजू का फिल्म अंदाज अपना अपना में राबर्ट का किरदार भी काफी चर्चित रहा था। वीजू ने हाल ही में अथिति तुम कब जाओगे और गोलमाल 3 में भी काम किया था।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More