पश्चिम बंगाल की मिमी चक्रवर्ती हैं सबसे खूबसूरत सांसद

0

17वीं लोकसभा का हिस्सा बनीं पश्चिम बंगाल की मिमी चक्रवर्ती की सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है। 2019 का लोकसभा चुनाव जीतकर सांसद बनीं मिमी चक्रवर्ती को सबसे खूबसूरत सांसद बताया जा रहा है।

असल में राजनीति में आने से पहले मिमी चक्रवर्ती एक फिल्म अभिनेत्री रहीं है। इस साल भी उनकी दो फिल्में रिलीज को तैयार है।

मिमी चक्रवर्ती ने पश्चिम बंगाल की जादवपुर सीट से ताल ठोकी थी। वह ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस के टिकट से चुनावी मैदान में उतरीं थी।

चुनाव में मिमी ने अपने विरोधियों को करीब तीन लाख वोटों से हराया था। जादवपुर सीट से मिमी चक्रवर्ती को 47.91 फीसदी वोट शेयर के साथ कुल 688472 वोट हासिल हुए थे। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अनुपम हजारा को 27.37 फीसदी वोट शेयर के साथ कुल 393233 वोट मिले।

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के बिकाश रंजन आचार्य तीसरे नंबर पर रहे। उन्हें 21.04 फीसदी वोट शेयर के साथ कुल 302264 वोट मिले थे।

चुनाव प्रचार के दौरान मिमी पर लगातार तगड़े हमले किए गए थे। पूरे देश में मोदी सुनामी होने के बावजूद पश्चिम बंगाल में किले में सेंध लगने के बाद भी मिमी ने जादवपुर सीट को करीब तीन लाख वोटों से जीती।

यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल : 23 वर्षीय भाजपा कार्यकर्ता की हत्या, TMC पर लगा आरोप

यह भी पढ़ें: 2019 चुनाव में मोदी की दुबारा जीत के मायने बड़े हैं

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More