हलाला के खिलाफ जंग लड़ रही शबनम पर एसिड अटैक

हलाला के साथ बहुविवाह का विरोध करने वाली बुलंदशहर की महिला पर तेजाब से हमला किया गया है। तीन तलाक पीडि़ता ने हलाला तथा बहुविवाह के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी दायर कर रही है। एसिड अटैक पीडि़त शबनम को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आज बाइक सवार लोगों ने उसके ऊपर तेजाब फेंका

हलाला के खिलाफ जंग लड़ रही तीन तलाक पीडि़ता पर आज एसिड से हमला किया गया। पीडि़ता दिल्ली की रहने वाली है और उसकी ससुराल बुलंदशहर के अगौता थाना क्षेत्र के जौलीगढ़ में है। आज बाइक सवार लोगों ने उसके ऊपर तेजाब फेंका।

Also Read :  CM योगी के गढ़, गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर बम की सूचना, मचा हड़कंप

तीन तलाक पीडि़ता और तीन तलाक, हलाला व बहुविवाह के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में लड़ाई लड़ रही रानी शबनम के ऊपर शहर के डिप्टी गंज में तेबाब फेंक दिया गया। इससे शबनम बुरी तरह झुलस गईं। इसके बाद शबनम को जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है।

पुलिस प्रथम दृष्टया घटना में किसी नजदीकी का हाथ मान रही है

वह मूल रूप से अगौता के जोली गढ़ गांव की रहने वाली है। पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ले रहे हैं। पुलिस प्रथम दृष्टया घटना में किसी नजदीकी का हाथ मान रही है।एसिड अटैक से शबनम बुरी तरह झुलस गई है और उसे गंभीर हालत में बाबु बनारसी दास जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शबनम दिल्ली की रहने वाली है और उसकी ससुराल बुलंदशहर के अगौता थाना क्षेत्र के जौलीगढ़ में है। शबनम का ससुराल के लोगों के साथ पति से तीन तलाक का विवाद चल रहा है। पीडि़ता अपने पति पर तीन तलाक के बाद देवर से हलाला करने का दवाब बनाने का आरोप भी लगा चुकी है। साभार दैनिक जागरण

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More