AAP ने केजरीवाल को नजरंबद करने का लगाया आरोप, पुलिस ने किया इनकार

0

दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार को आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस ने दिल्ली-हरियाणा सिंघु सीमा पर आंदोलनरत किसानों से मुलाकात करने के एक दिन बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को नजरबंद कर दिया है।

हालांकि, दिल्ली पुलिस ने इस आरोप को नकार दिया है। अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से आप ने एक ट्वीट में कहा, “भाजपा की दिल्ली पुलिस ने सिंघु बॉर्डर पर किसानों से मुलाकात करने के बाद से सीएम अरविंद केजरीवाल को घर में नजरबंद कर रखा है।”

नजरबंद नहीं है केजरीवाल-

हालांकि, दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “पुलिस ने केजरीवाल को घर में नजरबंद नहीं रखा है। ये सभी खबरें झूठी हैं।” आप ने एक बयान में यह भी आरोप लगाया कि भाजपा की मदद से दिल्ली पुलिस ने केजरीवाल को उनके घर पर गिरफ्तार किया।

इसने कहा, “मुख्यमंत्री की सभी बैठकें रद्द कर दी गई हैं।” इसने आगे कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश पर पुलिस मुख्यमंत्री आवास के बाहर विरोध करने के लिए नागरिक निकायों के तीनों महापौरों को ले आई।

बाहर नहीं जा सकते केजरीवाल-

उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल के आवास के बाहर धरने पर बैठने के कारण निवास परिसर की बैरिकेडिग कर दी गई है, जिसके कारण केजरीवाल बाहर नहीं जा सकते हैं और कोई भी उनके आवास पर उनसे नहीं मिल सकता है।

आप ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस द्वारा किसानों के भारत बंद के मद्देनजर गृह मंत्रालय के आदेश पर ऐसा किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: कृषि कानूनों के खिलाफ भाजपा नेता ने पार्टी से दिया इस्तीफा

यह भी पढ़ें: कांग्रेस के सांसद ने सुप्रीम कोर्ट में PIL दायर कर कृषि कानूनों को दी चुनौती

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप डेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More