भोपाल : सिरफिरे आशिक ने मॉडल को बनाया बंधक

0

भोपाल में एक सिरफिरे आशिक का खौफनाक कारनामा सामने आया है। बंधक लड़की बीएसएनल के पूर्व जीएम की बेटी है और एमटेक की स्टूडेंट है। लड़की मुंबई में जॉब करती है और दो महीने ही पहले ही अपने घर आई है। लड़के ने लड़की के माता-पिता के साथ उसके ही घर में उसे बंधक बनाया है। लड़की के पैरेंट्स को उसने दूसरे कमरे में बंद कर रखा है और वीडियो कॉलिंग के जरिए मीडिया से बात की थी।

आरोपी लड़का यूपी के अलीगढ़ से है…

मिली जानकारी के मुताबिक, मिसरोद पुलिस को लड़की ने दो महीने पहले परेशान करने की शिकायत की थी। तब पुलिस आरोपी को अलीगढ़ से पकड़ कर लायी थी और उसके बाद इसे जमानत पर रिहा कर दिया गया था।

Also Read :  योगी राज में दलित युवती का रेप कर पत्थर से कूचा चेहरा

आरोपी लड़का यूपी के अलीगढ़ से है। मौके पर पहुंची पुलिस रेसक्‍यू ऑपरेशन चला रही है। आरोपी लड़के का कहना है कि वो मॉडल से प्‍यार करता है और शादी करना चाहता है।

पुलिस का रेसक्‍यू ऑपरेशन जारी

वीडियो कॉलिंग में सामने आया है कि लड़के ने लड़की के साथ मारपीट भी की है और उसे सुबह सात बजे से बंधक बना रखा है। लड़का पुलिसवालों से बात नहीं करना चाह रहा है, लेकिन मीडियावालों से वो लगातार बात कर रहा है।

Also Read : अयोध्या में डेढ़ हजार मुस्लिम सरयू तट पर पढ़ेंगे नमाज

लड़की के बाहर मीडियावाले मौजूद हैं और वहां से जी MPCG के रिपोर्टर लड़के से बात कर रहे हैं। उसका कहना है कि पुलिसवालों ने पहले उसकी और लड़की की पिटाई कर दी और खबर फैला दी की लड़के ने लड़की को बंधक बना लिया है।

(साभार- ZEE न्यूज हिन्दी)

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More