BJP नेता ने अखिलेश समर्थक के मुंह में ठूंसा था डंडा, उसे मिला ईनाम

0

सोशल मीडिया किसी  को भी रातो रात स्टार बनाने का सबसे आसान प्लेटफार्म है। एक घटना ने ऐसे ही एक दिव्यांग को भी हीरो बना दिया। दरअसल, कुछ दिन पहले सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियों में भाजपा नेता ने एक दिव्यांग को डंडे से पीट और उसके मुंह में डंडा ठूंस दिया था।

DIVYANG KO SP ME MILA SAMMAN

 

bjp neta

उसकी गलती सिर्फ इतनी थी कि वो  अखिलेश यादव का समर्थक था और वोट दूंगा तो अखिलेश यादव को ही के नारे लगा रहा था। भाजपा नेता को ये सुनकर ताव आ गया वो दिव्यांग को गाली देने लगा और मारने लगा।

फिर क्या था किसी ने इस दौरान ये वीडियो बनाया और वायरल कर दिया। बस फिर क्या था ये वीडियो समाजवादी पार्टी  समर्थकों तक जा पहुंचा।

https://twitter.com/PhoolCh26554251/status/1078896193260838912

जिलाध्याक्ष फिरोज खां के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने चंदौसी में दिव्यांग के घर जा पहुंचे। सपा कार्यकर्ताओं ने उस दिव्यांग को लड्डू खिलाया। उस दिव्यांग का सम्मान किया।

bjp neta

सपा कार्यकर्ताओं ट्वीट किया है और लिखा है कि समाजवाद और भाजपा में दिव्यांग को सम्मान सपा में। भाजपा सरकार में दिव्यांगों को अपमानित और प्रताड़ित किया जा रहा है और सपा असहाय और निर्बल दिव्यांगों को अखिलेश भैया देते है सम्मान व सहारा।

Also Read :  वोट दूंगा तो अखिलेश को…कह रहा था दिव्यांग, भाजपा नेता ने मुंह में ठूस दिया डंडा

आपको बता दें कि ये वीडियो यूपी के संभल का था। इस वीडियो में भारतीय जनता पार्टी नेता की सरेआम गुंडागर्दी का वीडियो सामने आया था। वीडियो में सत्ता के नशे में चूर भाजपा नेता इंसानियत भूलकर एक युवक के मुंह में डंडा ठूंस रहा था।

bjp neta

बताया जा रहा है था कि संभल सदर के एसडीएम दफ्तर के बाहर युवक नशे में धुत्त था और समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव को वोट दिए जाने को लेकर नारे लगा रहा था।अखिलेश यादव को वोट देने को लेकर नारेबाजी कर रहा था।

इतने में अमरोहा से भाजपा नेता मोहम्मद मियां ताव में आ गए डंडा लेकर युवक को धुत्तकारने लगे। हद तो तब हो गई जब भाजपा नेता ने युवक के मुंह में डंडा ठूंस दिया। इन सब के बाद भी युवक अखिलेश यादव को वोट देंगे कहता रहा। मामला बढ़ता देख पुलिस ने उस युवक को उठाया और जीप में बैठा थाने में ले गए थे। पुलिस का कहना है था कि दिव्यांग युवक सीएम योगी आदित्यनाथ और पीएम मोदी को गाली दे रहा था।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More