झांड़ फूंक के बहाने यातनाएं देता रहा तांत्रिक और फिर…

0

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिला में एक तांत्रिक ने एक महिला को झांसा देकर नौ दिनों तक अपने घर में बंधक बनाए रखा। झांड़फूंक के बहाने पीटा और शारीरिक यातनाएं दी। इससे महिला का दो माह का गर्भ गिर गया।

tantrik

मामले ने तूल पकड़ा तो तांत्रिक भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने जांच शुरू की है।एसओ टिकैतनगर गंगेश शुक्ला ने बताया कि आरोप लगाने वाली महिला की हालत पहले से ही ठीक न होने की बात गांव के लोगों ने बताई है। ऐसे में पूरी जांच के बाद ही मामला दर्ज होगा।

Also Read :  कन्हैया कुमार और उमर खालिद ‘चार्जशीट’ पर फैसला आज

tantrik

जानकारी के अनुसार, मामला टिकैतनगर थाना क्षेत्र के गांव बसंतपुर का हैं। यहां की महिला का आरोप है कि दस दिन पूर्व उसकी 12 वर्षीय पुत्री की तबियत खराब हो गई थी। इस पर वह गांव के ही एक तांत्रिक के पास पुत्री को लेकर दिखाने गई तो उसे रोक लिया।

तांत्रिक ने महिला से कहा कि बेटी पर नहीं आप पर भूतप्रेत का साया है। यह कहकर उसने महिला को कमरे में बंद कर लिया और बाहर न निकलने की सलाह दी। वह उसके झांसे में आ गई।

नौ दिनों तक तांत्रिक तिलकराम उसको शारीरिक यातनाएं देता रहा। इस दौरान उसकी पिटाई भी की। इस महिला ने शुक्रवार को तांत्रिक से बचकर यूपी 100 पर कॉल कर अपनी व्यथा बताई। फ़िलहाल पुलिस पूरे मामले की जाँच कर रही है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More