PM मोदी के खिलाफ खड़ा हुआ ‘मृतक’

0

अरे हां चौकिए नहीं. पीएम मोदी के खिलाफ 2019 के लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए एक मरे हुए व्यक्ति ने आवेदन किया है। सरकारी कागजों में मृतक व्यक्ति ने आवदेन किया है। दरअसल, ये मामला है उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के रहने वाले  व्यक्ति है। व्यक्ति का नाम लाल बिहारी ‘मृतक’ है।

मृतक घोषित किए गए लोगों की लड़ाई

लाल बिहारी मृतक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष है। उनका चुनावी एजेंडा है कि सरकारी विभागों में फैली धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई है। लाल बिहारी इसलिए पीएम मोदी के खिलाफ लड़ना चाहते हैं क्योंकि सरकारी ऑफिसों में भ्रष्टाचार के कारण जिंदा रहने केबाद भी मृत घोषित कर दिए लोगों को न्याय मिल सके।

मौलिक अधिकारों के लिए काट रहे है दफ्तरों के चक्कर

लाल बिहारी कई साल से मौलिक अधिकारों के लिए सरकारी ऑफिसों के चक्कर काट रहे हैं। उनको न्याय दिलवाने के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। सरकारी दफ्तरों में व्याप्त भ्रष्टाचार के चलते जिंदा व्यक्ति को मृतक घोषित करके संपत्ति हड़पने के खेल को वह संविधान और देश के लिए कलंक बताते हैं।

उन्होंने कहा, ‘ऐसे मृतकों के मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने सन 2000 में एक आदेश पारित किया था, जिसके बाद उत्तर प्रदेश में हजारों मृत घोषित लोगों और धोखाधड़ी से पीड़ितों को सरकारी विभागों के अभिलेखों में पुन: जीवित कर दिया गया है लेकिन पीडि़तों की जमीनों और मकानों को शासन-प्रशासन द्वारा कब्जा नहीं दिलाया गया है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More