पांच बंगलों वाले आवास में रहते हैं पीएम मोदी

0

देश के प्रधानमंत्री कहां रहते हैं और उन्हें क्या-क्या सुविधाएं दी जातीं है, यह हर कोई जानना चाहता है। आज हम आपको प्रधानमंत्री आवास के आश्चर्यजनक तथ्यों के बारे में जानकारी देने जा रहें हैं।

भारत के प्रधानमंत्री का सरकारी आवास राजधानी दिल्ली के लुटियंस जोन के लोक जननायक मार्ग पर स्थित 7 नंबर बंगला है। पहले इसका नाम रेस कोर्स रोड था लेकिन हाल ही में इसका नाम बदलकर लोक जननायक मार्ग किया गया है।

वर्तमान में इसमें भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रह रहे हैं। वह 2014 से यहीं पर रह रहे हैं। प्रधानमंत्री आवास का आधिकारिक नाम ‘पंचवटी’ है। इसे 5 बंगलों को मिलाकर बनाया गया है। इन्हीं पांच बंगलों को एक साथ 7 लोक कल्याण मार्ग कहा जाता है।

कैसा है प्रधानमंत्री आवास-

साल 1980 में बनाया गया यह आवास 12 एकड़ में फैला हुआ है। वर्तमान में 5 लोक कल्याण मार्ग प्रधानमंत्री का निजी आवास है। 7 लोक कल्याण मार्ग उनका कार्यालय है।

बंगला 9 में पीएम को सुरक्षा प्रदान करने वाले स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) के लोग रहते हैं। वहीं बंगला नंबर 3 गेस्ट हाउस है जहां अतिथि रुकते हैं।

बंगला नंबर 1 में प्रधानमंत्री के लिए हेलिपैड बनाया गया है। 4 प्रधानमंत्री आवास का बगीचा काफी शानदार है। यहां मोर समेत कई पक्षियों का बसेरा है। यह इतना बड़ा है कि इसमें एक घोड़ा आराम से दौड़ सकता है। यहां गुलमोहर, सेमल और अर्जुन के पेड़ लगाए गए हैं।

कैसा है कार्यालय-

कार्यस्थल पर दो छोटे कमरे बने हैं। इसमें दो व्यक्तिगत सचिव रहते हैं। विजिटर्स रूम दाईं ओर है। आगे गेस्ट हाउस है। वहीं बड़ी बैठकों के लिए एक बड़ा रूम बनाया गया है। पीछे की साइड डाईनिंग रूम है।

प्रधानमंत्री आवास में मिलती हैं ये सुविधाएं-

प्रधानमंत्री आवास में कई तरह की सुविधाएं है। यहां एक पावर स्टेशन है। वहीं अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के डॉक्टर और नर्स 24 घंट ड्यूटी पर रहते हैं। आवास में एक एंबुलेंस और BMW कारें रहतीं हैं।

यह भी पढ़ें: जब साध्वी प्रज्ञा से पीएम मोदी ने फेर लिया मुंह…

यह भी पढ़ें: सैकड़ों जीत से ज्यादा एक हार की चर्चा

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More