भारत: 24 घंटे में 64,553 नए मामले, कुल आंकड़ा 24 लाख के पार

0

भारत में कोविड-19 के शुक्रवार को बीते 24 घंटे में 64,553 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही कुल आंकड़ा 24 लाख के पार चला गया है। वहीं इस अवधि में 1,007 मौतों की नई संख्या के साथ मारे गए लोगों की कुल संख्या 48,040 हो गई है। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी। कुल 2,461,190 मामलों में से 1,751,555 लोग इस संक्रमण से उबर गए हैं, जिसमें बीते 24 घंटों में रिकॉर्ड 55,573 लोग ठीक हुए हैं। इसके साथ ही देश में रिकवरी दर करीब 71.17 प्रतिशत हो गई है।

देश में सक्रिय मामलों की संख्या

देश में सक्रिय मामलों की वास्तविक संख्या 6,61,595 है। मंत्रालय ने कहा कि संक्रमण के मामले में मृत्यु दर 1.96 प्रतिशत तक गिर गई है।

भारतदेश में संक्रमण के मामले 7 अगस्त तक 20 लाख हो चुके थे, वहीं मात्र सात दिनों में चार लाख से अधिक मामले सामने आए। हालांकि सक्रिय मामलों और संक्रमण से उबर चुके लोगों के बीच की खाई हर दिन बढ़ती जा रही है। वर्तमान में ठीक हो चुके लोगों की संख्या सक्रिय मामलों की तुलना में 10 लाख से अधिक है।

देश में किए गए टेस्ट की कुल संख्या

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के अनुसार, बीते गुरुवार को 8,48,728 नमूनों का टेस्ट किया गया, जिसके साथ देश में किए गए टेस्ट की कुल संख्या 2,76,94,416 हो गई है।

बरेलीमहाराष्ट्र 5,60,126 मामलों और 19,063 मौतों के साथ सबसे अधिक प्रभावित राज्य बना हुआ है। इसके बाद तमिलनाडु में 3,20,355 मामले और 5,397 मौतें हुईं हैं और फिर आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, दिल्ली और उत्तर प्रदेश का स्थान है।

22,000 से अधिक मेक इन इंडिया वेंटिलेटर भी वितरित

केंद्र सरकार ने गुरुवार को कहा कि उसने पिछले पांच महीनों में 3.04 करोड़ से अधिक एन 95 मास्क, 1.28 करोड़ से अधिक पीपीई किट राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों और केंद्रीय संस्थानों को मुफ्त में वितरित किए हैं। साथ ही 22,000 से अधिक मेक इन इंडिया वेंटिलेटर भी वितरित किए गए हैं।

केंद्र सरकार महामारी से लड़ने और इससे प्रभावी ढंग से निपटने के लिए स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत कर रही है।

रूस

यह भी पढ़ें: खुशखबरी: देश में दो सप्ताह के अंदर वैक्सीन का उत्पादन होगा शुरू : स्वास्थ्य मंत्री

यह भी पढ़ें: कर्नाटक : पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को कोविड अस्पताल से मिली छुट्टी

यह भी पढ़ें: दुनियाभर में 2.07 करोड़ के पार हुए कोरोना के मामले

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप डेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)
Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More