देश में कोविड के रिकॉर्ड 62.5 हजार मामले दर्ज, कुल आंकड़ा 20 लाख के पार

0

कोरोनावायरस मामलों में भारत ने शुक्रवार को अब तक की एक दिवसीय सर्वाधिक वृद्धि का रिकॉर्ड तोड़ दिया। महज 24 घंटे में सामने आए 62,538 नए मामलों ने देश में मामलों की कुल संख्या को 20 लाख के पार कर दिया। मामलों की संख्या में दुनिया में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत तीसरे नंबर पर है।

26 जून तक सामने आ चुके थे 5 लाख कोविड मामले

आंकड़ों पर नजर डालें तो देश में 30 जनवरी को पहला मामला सामने आने के बाद से 20 लाख की संख्या तक पहुंचने में 190 दिन लगे हैं। 26 जून तक देश में 5 लाख कोविड मामले सामने आ चुके थे और 17 जुलाई तक इनकी संख्या दोगुनी हो गई थी। वहीं इसके बाद के केवल तीन हफ्तों में 10 लाख और मामले सामने आए।

Covid-19 cases

पिछले 24 घंटों में 886 लोगों की मौत

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, भारत में अभी कुल 20,27,074 मामले हैं। पिछले 24 घंटों में 886 लोगों की मौत के बाद मौतों की संख्या भी बढ़कर 41,585 हो चुकी है।

अब तक 13,78,105 लोग डिस्चार्ज हुए हैं और 6,07,384 लोग अभी भी वायरस से लड़ रहे हैं। देश में रिकवरी दर 67.62 प्रतिशत है।

Denmark

महाराष्ट्र में सामने आए सबसे अधिक मामले

देश में सबसे अधिक 4.6 लाख से अधिक मामले महाराष्ट्र में सामने आए। इसके अलावा तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, दिल्ली और उत्तर प्रदेश ऐसे राज्य हैं जहां एक लाख से ज्यादा मामले दर्ज हुए।

वहीं मौतों की संख्या की बात करें तो तमिलनाडु में 4,461, आंध्र प्रदेश में 1,681 मौतें, कर्नाटक में 2,804, दिल्ली में 4,059 मौतें और उत्तर प्रदेश में 1,918 मौतें हुईं हैं।

यह भी पढ़ें: कोरोना महामारी के दौरान भी लोग कर रहे हैं दान, अब तक ट्रस्ट को मिले 41 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ें: दुनियाभर में कोविड-19 मामले 1.9 करोड़ के पार, 713000 से अधिक मौतें

यह भी पढ़ें: तमिलनाडु में दो सांसद और दो विधायक पाए गए कोरोना पॉजिटिव

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्पडेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)
Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More