5वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: इस बार रांची कराएगी दुनिया को योग

0
5वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: 21 जून को होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम के लिए रांची के प्रभात तारा मैदान में तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी योग दिवस पर रांचीवासियों के साथ योग करेंगे।

5वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर इस बार झारखंड का रांची प्रदेश पूरे विश्व को योग करवाने के लिए तैयार हो गया है। योग के रंग में रंगी रांची में प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी का आज रात आगमन होगा। वे शुक्रवार काे प्रभात तारा मैदान में याेग कार्यक्रम में भाग लेंगे। 30 हजार से अधिक लोगों ने पीएम के साथ योग के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है।

10 इंट्री प्वाइंट, पास में दर्ज गेट नंबर से ही इंट्री :

कार्यक्रम के लिए आज रात से ही स्थल पर एंट्री शुरू हो जायेगी। कार्यक्रम स्थल में प्रवेश के लिए कुल 10 इंट्री प्वाइंट हैं। जिन्हें पास जारी किए जा रहे हैं, उस पास में गेट नंबर व सेक्टर दर्ज होगी। उसी अनुसार प्रवेश मिलेगा। लोगों को चिह्नित ब्लॉक तक पहुंचाने में जिला प्रशासन व पुलिस अफसर मदद करेंगे।

ये भी पढ़ें: नौकरी करने वाले पढ़ लें ये खबर, जल्द मिल सकती है खुशखबरी…

कार्यक्रम स्थल के आसपास लागू हुई धारा-144 :

प्रभात तारा मैदान के 200 मीटर की परिधि में सदर एसडीओ गरिमा सिंह ने गुरुवार शाम 6 बजे से धारा-144 लागू कर दी है, जो 21 जून सुबह 10 बजे तक प्रभावी रहेगा। इस दाैरान 5 या इससे अधिक व्यक्तियों का एक जगह पर जमा होने पर रोक रहेगी।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More