आकाश निगल गया या जमीन खा गई विकास दुबे को !

0

हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे ने उत्तर प्रदेश पुलिस के दामन पर जो दाग लगाया है उसे मिटाने के लिए पुलिस दिन रात लगी हुई है। कानपुर एनकाउंटर को तीन दिन बीत गए लेकिन अभी तक विकास दुबे का कुछ अता-पता नहीं है।

विकास दुबे को पकड़ने के लिए 40 थानों की पुलिस जुटी हुई है। 500 से ज़्यादा फोन सर्विलांस पर है। 75 जिलों में सर्विलांस टीम के साथ पुलिस अलर्ट पर हैं। इतना ही नहीं विकास दुबे पर इनाम की राशि 50 हजार से बढ़ाकर 1 लाख कर दी गई।

इसके बावजूद विकास दुबे को आकाश निगल गया या जमीन खा गई इसका पता पुलिस को नहीं चल पा रहा है। यूपी पुलिस के आठ जांबाजों की जान लेने वाले अपराधी विकास दुबे अभी तक आजाद घूम रहा है।

कानपुर शूटआउट में 8 पुलिसकर्मी शहीद-

kanpur encounter

बता दें कि कानपुर से सटे बिकरू गांव में पुलिस और विकास दुबे के गिरोह के बीच खूनी मुठभेड़ हुई। विकास दुबे के गुर्गों ने जेसीबी मशीन लगाकर पुलिस का रास्ता बंद कर दिया। जैसे ही पुलिसवाले आगे बढ़े उसके गुर्गों ने तीन तरफ से फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें 8 पुलिसकर्मी शहीद हो गए।

वहीं इस मुठभेड़ में गिरोह के दो हमलावार भी मारे गए। हैरान करने वाली बात ये है कि कानपुर के थाने में विकास दुबे के खिलाफ 60 एफआईआर दर्ज हैं। 2001 में विकास दुबे ने मंत्री संतोश शुक्ल का कत्ल कर दिया था।

यह भी पढ़ें: कानपुर एनकाउंटर: आठ पुलिसकर्मियों का हत्यारा विकास दुबे कर सकता है सरेंडर, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर

यह भी पढ़ें: अपराधी विकास दुबे को कहा सैल्यूट, पुलिस ने किया गिरफ्तार

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्पडेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More