बिहार चुनाव के लिए योगी आदित्यनाथ ने कसी कमर, 20 अक्टूबर से करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां

0

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने स्टार प्रचारकों को चुनावी मैदान में उतारना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कई रैलियों का कार्यक्रम तय किया गया है।

यूपी के मुख्यमंत्री की बिहार में 6 दिन में 18 रैलियां रखी गयी हैं। जानकारी के मुताबिक भाजपा नेता 20 अक्टूबर से अपनी रैली शुरूआत कैमूर से करेंगे।

20 अक्टूबर को यहां होगा पहला संबोधन-

20 अक्टूबर को बिहार के कैमूर, अरवल और रोहतास में सीएम योगी आदित्यनाथ की 3 सभाएं होंगी। 20 अक्टूबर को सुबह 9 बजे सीएम योगी लखनऊ से बिहार के लिए रवाना होंगे।

बिहार में उनकी पहली सभा कैमूर में 12 बजे, दूसरी सभा अरवल में 2 बजे और रोहतास के बिक्रमगंज में 3.15 बजे रैली करेंगे।

तीन चरणों में बिहार चुनाव कार्यक्रम-

बिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा के लिए तीन चरणों में होने वाले चुनाव के लिए मतदान 28 अक्टूबर, तीन नवंबर और सात नवंबर होगा, जबकि मतगणना 10 नवंबर होगी।

पहले चरण में 28 नवंबर को 71 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होगा, जबकि दूसरे चरण में तीन नवंबर को 94 सीटों के लिए और आखिरी चरण में सात नवंबर को 78 सीटों के लिए मतदान होगा।

इस चुनाव में राजद जहां कांग्रेस और वमापंथी दलों के साथ चुनावी मैदान में उतरा है, वहीं भाजपा और जदयू सहित चार दल मिलकर चुनावी मैदान में दम ठोंक रहे हैं।

यह भी पढ़ें: बिहार विधान परिषद के लिए राजद के तीन उम्मीदवारों ने भरा पर्चा

यह भी पढ़ें: बिहार चुनाव में बड़ी साजिश को अंजाम देने की फिराक में थे नक्सली, जंगल में मिला तबाही का जखीरा

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप डेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More