लोकसभा चुनाव परिणाम : NDA 330, UPA 100 और अन्य को 112 सीटों पर बढ़त

0

2019 लोकसभा चुनाव की गिनती जारी है। लोकसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे मतगणना आरंभ हो गई है। 542 संसदीय सीटों पर हुए सात दौर में वोटिंग हुई थी। मतगणना के आधार पर चुनाव मैदान में डटे 8,000 से अधिक प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा।

लोकसभा चुनाव की सभी सीटों के रूझान पूरे हो चुकें हैं। रूझानों की मानें तो राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) 330 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) 100 सीटों पर पर आगे चल रही है। अन्य को 112 सीटों पर बढ़त मिली है।

इस चुनाव में पंजीकृत 90.99 करोड़ मतदाताओं में से करीब 67.11 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। भारतीय संसदीय चुनाव में यह अब तक का सर्वाधिक मतदान है।

लोकसभा चुनाव में पहली बार इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों के परिणामों का मिलान पेपर ट्रेल मशीनों से निकलने वाली पर्चियों से किया जाएगा। यह मिलान प्रति विधानसभा क्षेत्र में पांच मतदान केंद्रों में होगा।

चुनाव मैदान में किस्मत आजमा रहे प्रमुख नेताओं में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा विभिन्न केंद्रीय मंत्री, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव सहित विभिन्न दलों के प्रमुख नेता शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: आचार्य प्रमोद ने मनकामेश्वर मन्दिर में की पूजा, परिणाम से पहले कही ये बात

यह भी पढ़ें: Elections Verdict : सत्ता बरकरार रखने के लिए तैयार NDA!

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More