गूगल ने डूडल बनाकर मतदाताओं को बताया कैसे दें वोट

0

आज देश लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व मना रहा है। लोकसभा चुनाव 2019 का आगाज हो गया है। पहले चरण में मतदान हो रहे हैं। लोकतंत्र के सबसे बड़े जश्न में दुनिया की सबसे बड़ी सर्च इंजन गूगल भी शामिल है।

गूगल ने खास डूडल बनाकर भारतीय लोकतंत्र के महापर्व चुनाव के लिए सम्मान जताया है। 11 अप्रैल को हो रहे पहले चरण के मतदान के दिन गूगल ने लोगों से मतदान की अपील की। दरअसल वोट की स्याही वाली अंगुली का डूडल बनाकर गूगल ने लोगों से मतदान करने की अपील की है।

क्या है नीली स्याही का अर्थ-

बता दें कि भारत में मतदान के बाद मतदाताओं की अंगुली पर नीली स्याही लगा दी जाती है। यह स्याही आम तौर पर मतदाताओं की तर्जनी पर लगाई जाती है। इससे यह सुनिश्चित किया जाता है कि एक ही शख्स बार-बार मतदान न कर सके।

बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 के पहले चरण में 20 राज्यों की 91 लोकसभा सीटों और चार राज्यों की विधानसभा सीटों पर 11 अप्रैल को सुबह सात बजे वोटिंग शुरू हो गई है। 91 लोकसभा सीटों पर कुल 1279 उम्मीदवार मैदान में हैं।

मंगलवार को थम गया था प्रचार-

11 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए मंगलवार शाम चुनाव प्रचार थम गया था। पहले चरण में मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ। कुछ सीटों पर शाम चार बजे तक, कुछ पर पांच बजे तक और कुछ जगह शाम छह बजे तक मतदान होगा।

पहले चरण में आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, उत्तराखंड, मिजोरम, नगालैंड, सिक्किम और तेलंगाना की सभी लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है।

इसके अलावा उत्तर प्रदेश की आठ लोकसभा सीटों (सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद और नोएडा) और बिहार की चार सीटों (औरंगाबाद, गया, नवादा और जमुई), असम की पांच, महाराष्ट्र की सात, ओडिशा की चार और पश्चिम बंगाल की दो सीटों के लिए मतदान हो रहा है।

यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव : EVM में कैद होगी 1279 उम्मीदवारों की किस्मत

यह भी पढ़ें: इस वजह से इमरान खान चाहते है कि भाजपा जीते आम चुनाव!

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More