एक साथ 10 बच्चों को जन्म देने का दावा निकला फर्जी, जानिए क्या है सच्चाई

पेट में तकिया भर प्रेग्नेंट होने का नाटक कर रही थी महिला

0

दक्षिण अफ्रीका की एक महिला के 10 बच्चों को एक साथ जन्म देने का दावा झूठा निकला है। गोसियाम सिथोल नाम की महिला ने 10 बच्चों को एक साथ जन्म नहीं दिया था। गौतेम प्रांत के अधिकारियों का कहना है कि उनके राज्य के किसी भी अस्पताल में दस बच्चों के एक साथ जन्म लेने का कोई रिकॉर्ड नहीं है। जांच अधिकारियों ने बताया है कि गोसियाम सिथोल हाल फिलहाल में गर्भवती तक नहीं थी।

ये भी पढ़ें- बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे का नया अवतार, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

बच्चों

बीते दिनों उस समय पूरी दुनिया हैरत में पड़ गई जब दक्षिण अफ्रिका की एक महिला ने दावा किया कि उसने एक साथ 10 बच्चों को जन्म दिया है। दुनियाभर में चर्चा हुई तो स्थानीय अधिकारियों ने जांच करने की बात कही। ताजा खबर यह है कि महिला का दावा झूठा निकला है। आधिकारिक जांच में पाया गया है कि गोसियाम सिथोल नामक महिला का 10 बच्चों को जन्म देने का दावा सही नहीं था। दक्षिण अफ्रीकी महिला ने इस महीने की शुरुआत में यह दावा करके अंतरराष्ट्रीय सुर्खियां बटोरी थीं कि उन्होंने रिकॉर्ड तोड़ प्रसव में डिक्यूपलेट्स को जन्म दिया। अब प्रांतीय सरकार ने कहा है कि गौतेंग प्रांत के किसी भी अस्पताल में डिकूपलेट्स पैदा होने का रिकॉर्ड नहीं है।

मानसिक बीमारी से जूझ रही है महिला

37 साल की यह महिला मानसिक बीमारियों से जूझ रही है। इसे मानसिक स्वास्थ्य अधिनियम के तहत निगरानी के लिए रखा जा रहा है। स्थानीय सरकार इस महिला को चिकित्सीय सहायता मुहैया करवा रही है। हालांकि, अधिकारियों ने यह नहीं बताया कि आखिर इस महिला ने 10 बच्चों को जन्म देने की कहानी क्यों रची।

बच्चों के पिता पर भी लगाए आरोप

बच्चों

हाल ही में मानसिक डॉक्टर्स की निगरानी में रह रहीं सिटहोल ने कहा था कि उनके बच्चों के बाप ने उन्हें धोखा दिया. वे सिर्फ डोनेशन के लिए उनके साथ थे और अब बच्चों से मिलना भी नहीं चाहते. सिटहोल ने खुद पर जुल्म होने की भी कहानी बताई लेकिन ये नहीं बताया कि बच्चों के जन्म और प्रेगनेंसी की झूठी कहानी उसने क्यों गढ़ी?

ये भी पढ़ें- कैंसर से जूझ रहे ‘तारक मेहता’ के ‘नट्टू काका’, आखरी ख्वाहिश सुनकर भावुक हुए फैंस

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप डेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More