मेरी लड़ाई गोगोई से नहीं, गरीबी से है: PM मोदी

0

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम में अपने चुनावी अभियान की शुरुआत कर दी है। असम के तिनसुकिया  में  अपनी पहली चुनावी रैली को संबोधित करते  हुए मोदी ने कहा कि असम में मेरी लड़ाई मुख्यमंत्री तरुण गोगोई से नहीं, गरीबी से है।

पीएम ने कहा कि मैं बुजुर्ग गोगोई से आशीर्वाद चाहता हूं लेकिन मैं राज्य में फैल रही बर्बादी से लड़ूंगा। तिनसुकिया रैली में उन्होंने कहा कि सर्बानंद केंद्र में काबिल मंत्री हैं। अगर भाजपा जीती तो वह असम के मुख्यमंत्री बनेंगे। इसमें मेरा नुकसान होगा, लेकिन असम का भला होगा।

मोदी ने कहा कि शहर का नाम तिनसुकिया है लेकिन यहां सब दुखिया हैं। ये चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है। मेरी सरकार में एक उत्तम मंत्री हैं सर्बानंद। उन्होंने कहा कि असम को युवा मुख्यमंत्री मिलने वाला है।

मोदी ने कहा कि मेरा असम के लिए तीन एजेंडा हैः विकास, तेज गति से विकास, चारों तरफ विकास।

मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि जिस राज्य में इतना पानी हो वहां पानी की दिक्कत क्यों है। आज भी लोगों को पीने का पानी क्यों नहीं मिलता। आजादी के 60 साल बाद भी 2000 गांवों तक बिजली नहीं पहुंची है।

मोदी ने असमिया भाषा में भाषण शुरू किया। उन्होंने कहा कि वो दिन दूर नहीं जब बच्चों को पढ़ाया जाएगा A फॉर असम। ये ताकत असम रखता है कि ये आवाज हिंदुस्तान के हर घर में गूंजेगा।

पीएम एक नारा दिया, असम में एक ही आनंद, सर्बानंद। उन्होंने कहा यहां कि चाय पूरी दुनिया को हिंदुस्तान की याद दिलाता है। मैंने भी बचपन चाय पिलाते हुए गुजारा है। मेरा असम से विशेष नाता है। इसीलिए मैं चाहता कि असम का कर्ज चुका सकूं।

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More