दक्षिण अफ्रीका में गिरफ्तार हुआ अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी, भारत लाने की तैयारी शुरू

पुजारी पिछले साल सेनेगल में जमानत पर रिहा होने के बाद दक्षिण अफ्रीका भाग गया था, जहां वह ड्रग तस्करी और वसूली के धंधों में लिप्त था।

0

खतरनाक अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी को दक्षिण अफ्रीका में कथित रूप से गिरफ्तार किया गया है। अब उसे भारत प्रत्यर्पित करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। पुजारी अपने धंधे विदेश से संचालित करता था।

अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील से अलग होने के बाद पुजारी पिछले साल सेनेगल में जमानत पर रिहा होने के बाद दक्षिण अफ्रीका भाग गया था, जहां वह ड्रग तस्करी और वसूली के धंधों में लिप्त था।

भारतीय खुफिया विभाग के सूत्रों ने कहा कि पुजारी को दक्षिण अफ्रीका में एक दूर-दराज के गांव में पाया गया। पुजारी वहां बुर्किना फासो के पासपोर्ट पर एंथॉनी फर्नाडीज के झूठे नाम से रह रहा था।

आगे पढ़े – 200 जघन्य मामलों में वांछित है पुजारी

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More